Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ: पति के इलाज के नाम पर महिला को होटल में बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म, 7.70 लाख की ठगी

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 09:02 AM (IST)

    मेरठ में पति के इलाज के बहाने एक महिला को होटल बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने नशीला कोल्डड्रिंक पिलाकर घटना को अंजाम दिया, वीडियो बनाया ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मेरठ। दो युवकों ने पति का ईलाज करने के बहाने होटल में बुलाया। इसके बाद महिला को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

    आरोपितों ने महिला की वीडियो भी बना ली। आरोपित वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगे और उससे 7.70 लाख रुपये भी हड़प लिया। थाना पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपितों की तलाश में दो टीम हापुड़ भेजी है।

    पुलिस के अनुसार लोहियानगर क्षेत्र के एक मुहल्ला निवासी महिला रविवार को अधिवक्ता के साथ थाने पहुंची। महिला ने बताया कि उसका पति मानसिक रूप से बीमार है।

    आरोप है कि पति के हापुड़ निवासी दोस्त समीरउद्दीन ने उनका ईलाज कराने का आश्वासन दिया और उनके घर आना-जाना शुरू कर दिया। आरोपित ने मीठी-मीठी बातें कर उसे अपने जाल में फंसा लिया और शादी करने की बात कही। गत 21 मार्च को आरोपित ने फोन कर महिला को बेगमपुल पर बुलाया।

    इसके बाद वह उसे लाभ-महल होटल में ले गया। वहां पर पहले से ही नासिर नामक एक युवक मौजूद था। समीरउद्दीन ने नासिर को डाक्टर बताते हुए उसके पति का उपचार कराने की बात कही। इस दौरान आरोपितों ने नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बना ली।

    इसके बाद समीरउद्दीन ने वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर घर में रखे 7.70 लाख रुपये ले लिए। अब आरोपित उसेे शिकायत करने पर हत्या की धमकी दे रहे है।

    सीओ सदर कैंट नवीना शुक्ला का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर लाभ महल होटल की वीडियो फुटेज देखी तो वह डिलीट मिली। पुलिस टीम अब सीडीआर से मामले की जानकारी कर रही है। वहीं दो टीम को हापुड़ भेजा गया है। जल्द ही पूरे मामले का राजफाश किया जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अंबेडकरनगर में युवती को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार