बकाएदारों के लिए 18 अप्रैल से लागू हो रही OTS, संपत्ति अधिकारी ने बताया- 3% तक की मिलेगी छूट
मेरठ में आवास एवं विकास परिषद 18 अप्रैल से बकाएदारों के लिए एकमुश्त समाधान योजना (OTS) शुरू कर रहा है। शास्त्रीनगर कार्यालय में संपत्ति मेले के दौरान ...और पढ़ें

HighLights
बकाएदारों के लिए 18 अप्रैल से OTS योजना शुरू।
दंड ब्याज माफ, एकमुश्त भुगतान पर 3% छूट।
प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थियों को मिले कब्जा प्रपत्र।
जागरण संवाददाता, मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित कार्यालय में आवास एवं विकास परिषद द्वारा संपत्ति मेले क आयोजन हुआ। संपत्ति अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि बकाएदारों के लिए 18 अप्रैल से एक मुश्त समाधान योजना आरंभ हो रही है। इसके लिए व्यापक रूप से तैयारी की जा रही है।
इसके तहत दंड ब्याज में माफी दी जाएगी। एक मुश्त भुगतान करने पर तीन प्रतिशत अतिरिक्त छूट दी जाएगी। आनलाइन और आफ लाइन दोनो प्रकार से आवेदन किया जा सकता है। यह तीन माह तक चलेगी।
ईब्लूएस भूखंड के आवंटियों को जीएसीटी मिलाकर पांच हजार, एलआइजी भवन के आवंटियों को 10500, अन्य श्रेणी के आवासीय और कामर्शियल भूखंडों के आवंटियों को 52100 रुपये जमा करने होंगे। ग्रुप हाउसिंग के आवंटियों के लिए भी यह योजना है।
बकाएदारों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। मेले में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को कब्जा प्रपत्र प्रदान किये गए। उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह, दीपांशु बंसल और अरुण यादव मौजूद रहे।