मेरठ रहा देश का सबसे प्रदूषित शहर, इसके बाद ग्रेटर नोएडा, मुजफ्फरनगर, हापुड़, दिल्ली और गाजियाबाद का नंबर
Meerut India's Most Polluted City: मेरठ सोमवार को देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 325 दर्ज किया गया। साथ ही उमस भरी गर्मी भी ...और पढ़ें

मेरठ रहा देश का सबसे प्रदूषित शहर (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
पीएम10, पीएम2.5 की मात्रा बढ़ी, कम हवा बनी वजह।
दूसरा ग्रेटर नोएडा का रहा, यहां पर 303 था एक्यूआइ।
जागरण संवाददाता, मेरठ। मेरठ में वायु की गुणवत्ता सोमवार को देश में सबसे खराब आंकी गई। मानसून सीजन में प्रदूषण की बेहद खराब स्थिति लोगों को चौंका रही है। शाम चार बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में एक्यूआइ 325 था। पीएम 10 और पीएम 2.5 की मात्रा अत्यधिक बढ़ी हुई रही।
पांच दिन पहले मेरठ की हवा पूरी तरह स्वच्छ एक्यूआइ 47 गई थी। बरसात के बाद जहां उमस भरी गर्मी बढ़ रही थी वहीं प्रदूषण में वृद्धि देखी हो रही है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 325 पहुंच गया। देश के 241 शहरों में केवल दो शहरों में एक्यूआइ रेड श्रेणी में रहा।
पहला स्थान मेरठ और दूसरा ग्रेटर नोएडा का था। यहां पर एक्यूआइ 303 था। रेड श्रेणी का तात्पर्य है कि एक्यूआइ का 300 या उससे अधिक होना। यह बेहद खराब वायु की स्थिति को दर्शाता है।
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि वातावरण में नमी की मात्रा दिन में भी बढ़ी हुई है। हवा की रफ्तार कम है। सड़कों से उड़ रही धूल और वाहनों का धुएं का फैलाव नहीं हो पा रहा है। यही कारण है प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है।
प्रमुख शहरों का एक्यूआइ
- मेरठ 325
- ग्रेटर नोएडा 303
- मुजफ्फरनगर 284
- हापुड़ 278
- दिल्ली 246
- गाजियाबाद 243
उमस भरी गर्मी का प्रकोप जारी, हीटइंडेक्स 49 डिग्री सेल्सियस
भारी बरसात के बाद उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। मेरठ में सोमवार को हीटइंडेक्स 49 डिग्री सेल्सियस आंका गया। यह वह तापमान रहा जो नमी बढ़ने पर मानव को महसूस होता है। मेरठ ही नहीं एनसीआर के आसपास के सभी शहरों में गर्मी से लोग पसीना पसीना हो रहे हैं। वहीं मानसून के जल्द सक्रिय होने की संभावना नहीं है।
खबरें और भी
चार दिनों तक झमाझम बरसात के बाद मानसून तराई क्षेत्रों में शिफ्ट हो गया है। मेरठ समेत आसपास के जनपदों में नमी का स्तर उच्च बना हुआ है। सोमवार को नमी का न्यूनतम प्रतिशत 56 रहा। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
हवा नहीं चलने से उमस भरी गर्मी के तेवर और तल्ख बने हुए हैं। रात में भी गर्मी के तेवर कम नहीं हो रहे हैं। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि एक सप्ताह तक बरसात की संभावना नहीं है। तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।