Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ और मुजफ्फरनगर में सबसे अधिक वर्षा, West UP के 33 जनपदों में उमस ने किया परेशान

    By Om Bajpai Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sun, 02 Aug 2026 03:30 PM (IST)

    पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जून और जुलाई के दौरान हुई बारिश में मेरठ और मुजफ्फरनगर सबसे आगे रहे हैं। मेरठ में सामान्य से 83 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई ...और पढ़ें

    (प्रतीकात्मक फोटो)

    (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. मेरठ में सामान्य से 83% अधिक वर्षा दर्ज।

    2. मुजफ्फरनगर और मेरठ में सर्वाधिक बारिश।

    3. 3 और 4 अगस्त को भी बारिश की संभावना।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। अभी तक मेरठ में मानसून मेहरबान रहा है। मौसम विभाग ने जून और जुलाई में पउप्र के 33 जनपदों में 274 मिमी. (सामान्य से 16 प्रतिशत कम) बरसात दर्ज की है। मेरठ एकमात्र जनपद है, जहां 573 मिमी. (सामान्य से 83 प्रतिशत अधिक) वर्षा हुई है। यह बरसात पश्चिम उप्र में सबसे अधिक है। सामान्य बरसात की तुलना करने पर मुजफ्फरनगर दूसरे स्थान पर है, जहां 579 मिलीमीटर बरसात हुई है।

    सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र प्रभारी प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि यह बरसात फसलों के लिए लाभदायक है। बताया कि तीन और चार अगस्त को भी बरसात की संभावना है। शनिवार को मौसम साफ रहा लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। शनिवार को उमस ने किया परेशान, तीन और चार अगस्त को बरसात की संभावना है।

    एक जून से 31 जुलाई तक सर्वाधिक बरसात वाले जनपद (मिमी.में)
    मुजफ्फरनगर 579
    मेरठ 573

    बिजनौर 460
    बागपत 251