Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ में जानलेवा मांझे के कारण हादसे जारी, अब स्कूटी सवार बुजुर्ग हुए जख्मी; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

    By Lokesh Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 09 Mar 2026 01:04 PM (IST)

    Meerut News : मेरठ में जानलेवा मांझे की बिक्री जारी है, जिससे एक और हादसा हो गया। हापुड़ अड्डे के पास स्कूटी से जा रहे 60 वर्षीय सत्यप्रकाश की नाक खतर ...और पढ़ें

    जानजलेवा मांझे का प्रतीकात्मक फोटो और मांझे से जख्मी होने के बाद उपचार कराते सत्यप्रकाश।

    जानजलेवा मांझे का प्रतीकात्मक फोटो और मांझे से जख्मी होने के बाद उपचार कराते सत्यप्रकाश।

    HighLights

    1. हापुड़ अड्डे के पास स्कूटी सवार बुजुर्ग घायल हुए।

    2. रोक के आदेशों के बाद भी मांझे की बिक्री जारी।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। मुख्यमंत्री के रोक के सख्त आदेश के बावजूद जिले में जानलेवा मांझे की बिक्री नहीं रुक पा रही है। हापुड़ अड्डे के पास बड़ा हादसा हो गया। स्कूटी से पानी की बोतलों की पेटी लेकर कैंटीन जा रहे बुजुर्ग की जानलेवा मांझे से नाक जख्मी हो गई। बुजुर्ग को उपचार के लिए युग हास्पिटल में भर्ती कराया है।

    नौचंदी के शास्त्रीनगर निवासी 60 वर्षीय सत्यप्रकाश हापुड़ रोड पर भूरेशाह मस्जिद के पास चाय की कैंटीन चलाते हैं। रविवार शाम वह स्कूटी से हापुड़ अड्डे से पानी की बोतलों की पेटी लेकर कैंटीन जा रहे थे। पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो अचानक हवा में लहराता जानलेवा मांझा उनकी नाक को रगड़ता चला गया।

    धारदार मांझे से उनकी नाक बुरी तरह जख्मी हो गई। किसी तरह उन्होंने स्कूटी रोकी और खून बहता देख नाक पकड़कर बैठ गए। वहां मौजूद लोगों ने खून से लथपथ सत्यप्रकाश को गढ़ रोड स्थित युग हास्पिटल में भर्ती कराया। लोगों का कहना था कि मांझा इतना खतरनाक था कि अगर गर्दन पर फंस जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

    एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि थाना नौचंदी पुलिस घटना की जांच कर रही है। मांझा कौन प्रयोग कर रहा था, इसका पता लगाया जा रहा है। घायल के स्वजन की तहरीर पर उसके खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। अभी तहरीर नही आई है।

    खबरें और भी

    इस साल अभी तक मांझे से हुए हादसे

    • नौ फरवरी : जानी थानाक्षेत्र में स्कूटी सवार युवती चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल हुई।
    • 24 जनवरी-दिल्ली-दून हाईवे पार करने के दौरान मटौर निवासी सहदेव की गर्दन में खतरनाक मांझा लिपट गया। घायल का आपरेशन कर 32 टांके लगाए गए।
    • 24 जनवरी- चौकी से लोहियानगर थाने जा रहे दारोगा रिषभ गुप्ता के गले में खतरनाक मांझा उलझ गया। उनका गाल व ठोड़ी लहूलुहान हो गए।
    • 20 जनवरी- पटेल नगर मनोज कुमार दिल्ली रोड स्थित जगदीश मंडप के पास खतरनाक मांझे की चपेट में आ गए। उनकी गर्दन में गहरा जख्म हो गया। उन्हें 12 टांके लगाए गए।
    • 5 जनवरी- तेजगढ़ी चौराहे के पास खतरनाक मांझे की चपेट में आकर गर्दन कटने से बाइक सवार सुहेल की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे उसके दोस्त नवाजिश की नाक कट गई। उनका मेडिकल कालेज में इलाज कराया गया।