Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अच्छे कालेज में दाखिला न मिलने के डर से कारोबारी की नाबालिग बेटी ने फांसी लगाकर दी जान

    By Sushil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sat, 11 Apr 2026 01:47 PM (IST)

    Meerut News : मेरठ में एक कारोबारी की 16 वर्षीय बेटी ने 12वीं कक्षा में कम नंबर आने और अच्छे कॉलेज में दाखिला न मिलने के डर से फांसी लगाकर आत्महत्या क ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो

    प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. फांसी के फंदे से उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया, नहीं बची जान, मेरठ का मामला।

    2. इसी सत्र में पास की थी 11वीं, कक्षा 12 में आने के बाद अच्छे अंक नहीं आने का था डर।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। कारोबारी की नाबालिग बेटी ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार के लोगों ने कहना है कि छात्रा को कक्षा 12 में कम नंबर आने का डर सता रहा था। किशोरी ने इस सत्र में 11वीं कक्षा पास की थी। कक्षा 12 में आने के बाद उसके मन में अच्छे अंक न आने का डर बैठा गया था।

    उसका कहना था कि अच्छे नंबर नहीं आए तो अच्छे कालेज में एडमिशन नहीं मिल पाएगा। इससे भयभीत होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया है। किशोरी के मोबाइल से भी पुलिस अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है।

    भावनपुर थाने के जय भीम नगर में कुंवरपाल रहते हैं। उनकी फैन बाक्स बनाने की फैक्ट्री है। कुंवरपाल के पास दो बेटी और एक बेटा है। सबसे बड़ी बेटी 16 वर्षीय खुशी ने इस साल 11वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे खुशी घर पर थी। पिता सुबह ही फैक्ट्री चले गए थे। छोटे भाई और बहन स्कूल गए थे।

    यह भी पढ़ें- मौत के चार माह तक नहीं किया बेटी का अंतिम संस्कार, शव घर में रखकर हरिद्वार भाग गया पि‍ता

    मां घर से कुछ ही दूरी पर बाजार में सब्जी लेने चली गई। करीब एक बजे सब्जी लेकर लौटी। तब खुशी दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटकी थी। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे। खुशी को फंदे से उतारने के बाद स्वजन न्यूटिमा अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के कुछ ही देर में डाक्टरों ने खुशी को मृत घोषित कर दिया।

    अस्पताल से ही भावनपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई। चौकी प्रभारी अभिषेक कुमार मौके पर पहुंचे। सीओ सदर देहात सुधीर कुमार ने बताया कि किशोरी की मौत के बाद गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई है। आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। भावनपुर थाना प्रभारी को गहनता से जांच करने के आदेश दिए है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- लुटेरी दुल्हन बहन व दो साथियों के साथ हरिद्वार से गिरफ्तार, ससुरालियों को बेहोश कर हो गई थी फरार