विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ में युवक ने पत्नी की सोते समय गला काटकर कर दी हत्‍या, छह साल की बेटी ने खोला राज

By Sushil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 02 May 2026 06:30 AM (GMT+05:30)

Meerut News : मेरठ में पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। यह घटना 15 दिनों से चल रहे विवाद के बाद हुई।

कौसर जहां का फाइल फोटो

कौसर जहां का फाइल फोटो

HighLights

  1. कागज काटने वाले कटर से गला काटकर दिया वारदात को अंजाम।

  2. पुलिस ने आरोपि‍त को किया गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद।

जागरण संवाददाता, मेरठ। अवैध संबंध का शक जाहिर करते हुए दंपती में पिछले 15 दिनों से विवाद चल रहा था। शुक्रवार की सुबह पति ने कागज काटने वाले कटर से पत्नी का गला काटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गया। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मायके पक्ष को सौंप दिया।

मूलरूप से रेलवे रोड थाने के मकबरा डिग्गी निवासी मोहम्मद शाकिब का निकाह सात साल पहले जानी खुर्द की रहने वाली कौसर जहां के साथ हुआ था। निकाह के बाद शाकिब पत्नी को साथ लेकर मजीद नगर में सिराजू के मकान में किराए पर रहने लगा। शाकिब मंडी में ई-रिक्शा चलाने का काम करता है। कौसर जहां को शाकिब से तीन बेटी भी हैं।

पिछले 15 दिनों से कौसर जहां और शाकिब में विवाद चल रहा था। कौसर जहां को शक था कि शाकिब का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध है। विवाद इतना बढ़ा कि मायके पक्ष तक बात पहुंच गई। मायके पक्ष के लोगों को भी दोनों को समझाकर शांत करना पड़ा। उसके बाद भी कौसर जहां बात बात कर शाकिब को ताना देती थी।

यह भी पढ़ें- PHOTO: अंटी में पिस्टल, फाइव स्टार का शौक... बागपत की 'मिस्ट्री गर्ल' राखी कश्यप की हत्या, कॉल डिटेल से खुलेंगे राज!

उसकी वजह से लगातार विवाद चल रहा था। गुरुवार की रात भी दोनों में जमकर कहासुनी हुई। उसके बाद सो गए। सुबह उठने के बाद फिर विवाद शुरू हो गया। गुस्से में आकर कौसर जहां घर के अंदर जमीन पर पड़ी दरी पर लेट गई। घर में रखा कागज काटने वाला कटर उठाकर शाकिब अंदर गया। नींद ले रही कौसर का एक हाथ से मुंह दबाया और दूसरे के कटर चलाकर उसका गला काट दिया।

बेटी ने हत्या करते हुए देखा 

शाकिब को गला काटते हुए छह साल की बेटी सानिया ने भी देख लिया। पत्नी की हत्या करने के बाद शाकिब ने बेटी सानिया को समझाया कि वह पुलिस या अन्य किसी को भी इसकी जानकारी नहीं देगी। उसके बाद मौके से भाग गया। बच्ची के रोने की आवाज पर मकान मालिक सिराजू की पत्नी फराह भी पहुंची।

खून से लथपथ कौसर को देखकर पुलिस को सूचना दी। एसपी सिटी विनायक भोसले और सीओ अभिषेक पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद महिला पुलिस बुलाकर छह साल की सानिया से बातचीत की गई। सानिया ने पुलिस को बताया कि पापा ने ही मम्मी की हत्या की है।

यह भी पढ़ें- डूडा कर्मी और उसकी प्रेमिका की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित भाजपा नेता गिरफ्तार

एसपी सिटी विनायक भोसले ने बताया कि मकान मालकिन फराह से काल कर शाकिब को घर पर बुलावाया। उसके बाद थाने ले जाकर पूछताछ की। उसने जुर्म कबूल करते हुए हत्या में इस्तेमाल किया कटर भी पुलिस को सौंप दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।