Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ में पुलिस पर हमला, ठगी के आरोपित को पकड़ने गए पुलिसकर्मियों से आरोपित को छुड़ाकर भगाया; चौकी प्रभारी घायल

    By Subhash Kansal Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 23 Mar 2026 02:04 PM (GMT+05:30)

    Meerut News : मेरठ के असीलपुर गांव में ठगी के आरोपित आबिद को पकड़ने गई पुलिस से उसके स्वजन ने हाथापाई की। इस दौरान चौकी प्रभारी घायल हो गए और आरोपित प ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो

    प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. गांव में मच गई अफरा-तफरी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

    2. पुलिस पर ग्रामीणों को पीटने व घरों में तोड़फोड़ का आरोप।

    संवाद सूत्र, किठौर (मेरठ)। असीलपुर में ठगी के आरोपित को पकड़ने गई साइफन चौकी पुलिस से आरोपित के स्वजन ने हाथापाई कर दी। इसमें साइफन चौकी प्रभारी घायल हो गए। आरोपित के स्वजन ने हिरासत में लिए आबिद को छुड़ाकर भगा दिया।

    इसके बाद पुलिस ने लाठियां फटकार कर हमलावरों को दौड़ाया। आरोप लगाया कि पुलिस ने कई महिला-पुरुषों को बुरी तरह पीटा। आधा दर्जन घरों में तोड़फोड़ की। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

    आबिद को पकड़ने गई थी पुलिस

    असीलपुर निवासी आबिद पुत्र जाफर कलंदर पर ठगी के मुकदमे दर्ज हैं। रविवार को साइफन चौकी प्रभारी विवेक कुमार पुलिसकर्मियों के साथ कलंदर बस्ती पहुंचे। उन्होंने फोटो सत्यापन के बहाने आबिद को उसके मामा आशिक की दुकान पर बुलवाया। आबिद दुकान पर पहुंचा, तो पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया।

    आबिद ने शोर मचा दिया। उसके स्वजन दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस से उलझ गए। उन्होंने हाथापाई कर आबिद को पुलिसकर्मियों से छुड़ा कर भगा दिया। हाथापाई में चौकी प्रभारी चोटिल हो गए। घटना की जानकारी पुलिसकर्मियों ने इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सक्सेना को दी। वह महिला सिपाही व पुलिस बल संग मौके पर पहुंचे।

    पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप

    आरोप है पुलिस ने एकत्र लोगों पर लाठीचार्ज किया और कई पड़ोसियों को भी पीटा। पुलिस ने आबिद के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे, एलसीडी, फ्रीज, वाशिंग मशीन, बर्तन तोड़ दिए। अन्य घरों में भी तोड़फोड़ का आरोप लगाया गया है। घटना के दौरान कलंदर बस्ती में एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- हद है... इन्हें तो पुलिस का खौफ है न जान की परवाह, मेरठ में एक बाइक की सवारी कर रहे पांच-पांच सवार

    इस मामले में इंस्पेक्टर सुबोध सक्सेना ने बताया कि पुलिस एक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई थी। उसके स्वजन ने उसे छुड़ा लिया। वहीं आबिद की पत्नी जाफरा का आरोप है कि पुलिसकर्मी उनसे रुपये लेते हैं। इस बार भी वह वसूली करने आए थे। पुलिसकर्मियों ने घर की महिलाओं से मारपीट व अभद्रता की। पुलिस ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।

    यह भी पढ़ें- भाइयों का पैसा हड़पने को झोलाछाप ने रची चोरी की साजिश, दामाद को लाखों की नकदी व जेवर देकर ईद मनाने चला गया