Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'जमानत पर आते ही पत्नी की हत्या कर दूंगा', जेल जाते हुए प्रदीप ने दी धमकी; पत्नी के प्रेमी को उतारा था मौत के घाट

    By Pankaj Tyagi Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sat, 28 Feb 2026 04:54 PM (GMT+05:30)

    Meerut News : मेरठ में प्रदीप धीमान को अपनी पत्नी के प्रेमी सुनील गाबा की हत्या के आरोप में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जेल जाते समय प्र ...और पढ़ें

    हत्यारोपित प्रदीप धीमान

    हत्यारोपित प्रदीप धीमान

    HighLights

    1. प्रदीप को पत्नी पूनम के प्रेमी की हत्या के मामले में जेल भेजा।

    2. पूनम ने पुलिस से सुरक्षा और बेटियों को वापस दिलाने की गुहार लगाई।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। रामराज में भरे बाजार पत्नी के प्रेमी की हत्या करने के आरोपित प्रदीप धीमान को कोर्ट ने 14 दिनों के न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। जेल जाते हुए प्रदीप बोला, जमानत पर आकर पूनम की भी हत्या कर दूंगा। यह भी कहा कि उसकी दोनों बेटियों को पूनम के हवाले न किया जाए। उनका पालण पोषण परिवार करेगा। वहीं पूनम ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाने के साथ ही दोनों बेटियों को वापस दिलाने की भी मांग की।

    एसएसपी अविनाश पांडेय का कहना है कि प्रदीप को सजा दिलाने के लिए पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य है। मजबूती से पैरवी की जाएगी, ताकि ऐसे खतरनाक अपराधी को जमानत न मिल सके। बहसूमा के रामराज कस्बे की जीवनपुरी कालोनी में सुनील गाबा उर्फ सुरेंद्र रहता था।

    डेढ़ साल पहले फलावदा के गांव सनौता निवासी प्रदीप धीमान की पत्नी पूनम घर छोड़कर सुनील के पास आ गई थी। प्रदीप ने उस समय गांव में पंचायत बुलाई थी, जिमसें पूनम ने सुनील के साथ ही रहने की बात कही थी। भरी पंचायत में ही प्रदीप ने पूनम को कहा था कि मेरी नहीं हो सकी तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा। तभी से प्रदीप सुनील गाबा की हत्या करने की फिराक में था। कुछ समय के लिए वह गांव छोड़कर छत्तीसगढ़ चला गया था।

    यह भी पढ़ें- फिल्म के सीन जैसा नजारा ! बीड़ी पीता रहा आरोपित, देखते रहे पुलिस वाले, बोला- पास आए तो खुद को गोली मार लूंगा

    16 फरवरी को गांव लौटा था। आते ही उसने तीन तमंचे खरीदे थे। गत बुधवार दोपहर करीब 1:45 बजे सुनील रामराज में सनातन धर्म मंदिर के पास चाट खाने रुका था, तभी प्रदीप चार गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद प्रदीप ने इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित किया था, जिसमें हत्या करने की बात स्वीकार की थी। साथ ही पत्नी पूनम और तीन थानेदारों की हत्या करने की बात भी कही थी।

    खबरें और भी

    वारदात के अगले दिन पुलिस ने घेराबंदी कर गन्ने के खेत से प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

    यह भी पढ़ें- पत्नी के प्रेमी की सरेबाजार गोली मारकर हत्या, पति को छोड़ प्रेमी संग रहने लगी थी महिला; आरोपित का वीडियो वायरल