Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IIMT Meerut के गर्ल्स हॉस्टल की छत से कूदकर सहारनपुर की छात्रा ने दी जान, जिम के बाहर खून से लथपथ पड़ा मिला शव

    By Sushil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Wed, 20 May 2026 02:02 PM (IST)

    Meerut News : सहारनपुर निवासी छात्रा ने मेरठ के आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल से कूदकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो

    प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. एमबीए की छात्रा थी अनु गुप्ता।

    2. पुलिस ने शुरू की जांच।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। सहारनपुर की रहने वाली एमबीए सेकंड ईयर की छात्रा ने गंगानगर स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल से कूद कर जान दे दी। 

    बुधवार की सुबह सहारनपुर की रहने वाली अनु गुप्ता के हॉस्टल की छत से गिरने की जानकारी अन्य छात्राओं ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को दी। स्वजन को सूचित किया गया। वहीं सूचना पर थाना पुलिस पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। सुबह 9.30 बजे छात्रा का शव सरोजनी नायडू गर्ल्स हॉस्टल के नीचे बने जिम के बाहर खून से लथपथ पड़ा मिला।

    काम करने वाली मेड ने सबसे पहले छात्रा के शव को देखा। उसने अन्य छात्राओं को बताया और शोर मचा दिया। अन्य छात्राएं भी आईं। कॉलेज प्रशासन को बताया गया। थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ऊपर से छात्रा सिर के बल जमीन पर गिरी थी। इससे सिर फट गया और चेहरा भी खून से सन चुका था।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि छात्रा ने हॉस्टल की छत से कूद कर जान दी है।

    पत्नी को चाकू मारने का आरोपित पति गिरफ्तार

    मेरठ : परतापुर के शताब्दीनगर सेक्टर-4 में टीना परिवार के साथ रहती है। टीना ने बताया कि उसका पति धर्मेंद्र शराब पीने का आदी है। प्रतिदिन वह रात के समय शराब पीकर आता है और विरोध पर मारपीट करता है। घर खर्च के लिए पैसे मांगने पर भी मारपीट करता है।

    सोमवार रात में पति शराब पीकर घर आया तो उसने घर खर्च के लिए पैसे मांगे। जिस पर धर्मेंद्र ने पत्नी से मारपीट कर गले पर चाकू से हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल टीना को प्रेम हास्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

    खबरें और भी