Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    20 साल का प्यार, फिर थाने में प्रेमी के परिवार से तकरार; संपत्ति में हिस्सा मांगने पहुंची महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा

    By Shubham Gupta Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sat, 25 Jul 2026 07:01 PM (IST)

    Meerut News: मेरठ के सरूरपुर थाने में एक विधवा महिला अपने प्रेमी के साथ पहुंची और उसकी पैतृक संपत्ति में हिस्सेदारी मांगी। ...और पढ़ें

    प्रेमी संग संपत्ति में हिस्सा मांगने पहुंची महिला। (AI जेनरेटिड फोटो)

    प्रेमी संग संपत्ति में हिस्सा मांगने पहुंची महिला। (AI जेनरेटिड फोटो)

    HighLights

    1. मेरठ में विधवा महिला ने प्रेमी की संपत्ति में हिस्सा मांगा।

    2. महिला ने 20 साल से प्रेमी के साथ रहने का किया दावा।

    संवाद सूत्र, सरूरपुर (मेरठ)। सरूरपुर थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस के दौरान प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया। एक विधवा महिला अपने प्रेमी के साथ थाने पहुंची और उसके गांव स्थित पैतृक मकान व कृषि भूमि में हिस्सेदारी दिलाने की मांग करने लगी।

    महिला का दावा था कि दोनों पिछले दो दशक से अधिक समय से साथ रह रहे हैं और पति-पत्नी की तरह जीवन बिता रहे हैं। हालांकि जांच के दौरान मामला कुछ और ही निकला। जिसके बाद दोनों बिना किसी कार्रवाई के वापस लौट गए। हालांकि इससे पहले हाईवोल्टेज ड्रामा भी चला।

    सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति से पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से प्रेम संबंध थे। महिला के पति की करीब 15 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे। महिला के बेटे-बेटियों की शादी हो चुकी है और वे अपने-अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं।

    शनिवार को समाधान दिवस में पहुंची महिला ने पुलिस के समक्ष अपने प्रेमी की पैतृक कृषि भूमि और मकान में हिस्सा दिलाने की मांग रखी। इस पर पुलिस ने उस व्यक्ति के स्वजन को थाने बुलाया। पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि संबंधित व्यक्ति अपने हिस्से की जमीन पहले ही बेचना चाहता था।

    खबरें और भी

    जिस पर उसके भाइयों और भतीजों ने रकम देकर वह जमीन अपने नाम करा ली थी। इस बीच थाने में हाईवोल्टेज ड्रामे के साथ दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बातचीत चली। कोई विवाह संबंधी प्रमाण महिला प्रस्तुत नहीं कर सकी। जिसके बाद महिला अपने प्रेमी के साथ लौट गई।

    थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया कि महिला का पहले से अपना परिवार है। वह व्यक्ति की संपत्ति पर अधिकार जताते हुए प्रेम विवाह की बात कह रही थी। लेकिन विवाह संबंधी कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सकी। यदि तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।