Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मैं ससुराल नहीं जाऊंगी, मेरे लायक नहीं है पति,' पंचायत में विवाहिता ने किया ऐलान

    By Anuj Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Wed, 17 Dec 2025 07:12 PM (IST)

    Meerut News : मेरठ के सरूरपुर थाने में दंपती विवाद की पंचायत हुई। विवाहिता ने पति को अपने लायक न बताकर साथ रहने से इन्कार कर दिया। जून 2024 में दोनों ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो

    प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. गणमान्य लोगों के बीच घंटों थाने में चली पंचायत

    2. ससुराल पक्ष ने विवाहिता को भेजा था नोटिस

    संवाद सूत्र, जागरण, रोहटा (मेरठ। सरूरपुर थाने में बुधवार को दंपती के विवाद की पंचायत दोनों पक्षों के बीच में घंटों तक चली। पंचायत में पहुंची विवाहिता ने युवक को अपने लायक नहीं बता कर साथ रहने से इन्कार कर दिया। गणमान्य लोगों के बीच घंटों चली पंचायत में कोई निर्णय नहीं निकल पाया।

    एक कस्बा निवासी युवक का निकाह जानसठ निवासी युवती के साथ जून 2024 को हुआ था। शादी के बाद दंपती के बीच सब कुछ सही चल रहा था। इसी बीच विवाहिता अपने मायके चली गई। लेकिन, जब ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को लेने के लिए पहुंचे तो उसने ससुराल जाने से मना कर दिया।

    कई बार की कोशिश के बाद भी विवाहिता ससुराल जाने के लिए तैयार नहीं हुई। इसी बीच ससुराल पक्ष ने वकील के माध्यम से विवाहिता पक्ष को नोटिस भेज दिया। दोनों पक्ष के लोग बुधवार को थाने में पहुंच गए। जहां एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे।

    घंटों चली पंचायत में विवाहित ने बताया कि उसका पति उसके लायक नही है। जिसके चलते वह ससुराल नहीं जाएगी। विवाहिता के इन्कार करने के बाद दोनों पक्षों में शादी में हुए खर्चे की की वापसी को लेकर समझौते पर विचार करने लगे। लेकिन, घंटों चली पंचायत में कोई निर्णय नहीं निकल पाया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पत‍ि के बाहर जाने पर रात में दीवार फांदकर महि‍ला के घर में घुसा प्रेमी, पोल खुलते ही मची अफरातफरी और फि‍र...

    थानाध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया कि दंपती के बीच विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष के लोग बैठकर विवाद का निपटारा करने में लगे हैं। अगर समझौता नहीं हुआ तो शिकायत के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

    यह भी पढ़ें- मेरठ में पांच कुत्ते पालने वाली महिला के घर 'गुलाबी गैंग' का धावा, इस कारण हुआ वि‍वाद, मुकदमा दर्ज