कांवड़ यात्रा: मेरठ रेंज में चार अस्थायी थाने और 58 चौकियां स्थापित, इंस्पेक्टर को दी गई जिम्मेदारी
मेरठ रेंज में कांवड़ यात्रा के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिसमें चार अस्थायी थाने और 58 चौकियां खोली गई हैं। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
मेरठ रेंज में कांवड़ यात्रा हेतु चार अस्थायी थाने।
यात्रा मार्ग पर 58 अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित।
डीआईजी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की, सीसीटीवी निगरानी।
जागरण संवाददाता, मेरठ। कांवड़ यात्रा को लेकर इस बार व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए गए है। मेरठ रेंज में पहली बार नया प्रयोग किया गया है। कांवड़ यात्रा के दौरान वृहद स्तर पर अस्थायी थाने व चौकियां खोली गई। मेरठ रेंज में चार अस्थायी थाने व 58 चौकियां खोली गई है। सबसे ज्यादा 21 अस्थायी चौकियां हापुड़ में खोली गई है।
डीआईजी ने रविवार को सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी जिला पुलिस प्रमुखों को आदेश दिए कि वह कांवड़ पर किए गए सुरक्षा बंदोबस्त की खुद मुआयना कर समीक्षा करें।
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण संपन्न कराने को 24 घंटे निगरानी, भीड़ प्रबंधन और किसी भी आपात स्थिति से निपटने का प्लान तैयार किया गया है।
उन्होंने बताया कि रेंज में चार अस्थाई थाने और 58 अस्थाई पुलिस चौकियां स्थापना इसी तैयारी की एक कड़ी है। यात्रा मार्ग की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर नजर रखने को सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है।
उन्होंने बताया कि जनपद हापुड़ में 21, बुलंदशहर 17, बागपत में 11 और मेरठ में 9 अस्थायी चौकियां बनाई गई है। चारों जनपद में एक-एक अस्थाई थाना बनाया गया है। प्रत्येक थाने पर इंस्पेक्टर की तैनाती कर दी गई है। जल्द ही यहां अन्य स्टाफ की तैनाती कर दी जाएगी।
डीआईजी ने बताया कि मेरठ में सदर बाजार स्थित औघड़नाथ मंदिर परिसर में अस्थाई थाना बनाया गया है। परिसर के पास ही सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम बनाया गया है। मंदिर, परिसर के अलावा पूरे मार्ग पर यहां से नजर रखी जाएगी।
बुलंदशहर में अंबकेश्वर महादेव मंदिर, अहार में अस्थाई थाना बनाया गया है। हापुड़ और बागपत में भी मेला क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर अस्थाई थानों की स्थापना की गई है। उन्होंने बताया कि कांवड़ मार्ग पर हाईवे पर भी कैमरे लगा गए है। जिनसे हर व्यक्ति पर नजर रखी जाएगी।