मेरठ में लाठीचार्ज और थप्पड़ कांड पर बहस तेज, SSP बोले- 'जो पक्ष में हैं 1 पेड़ लगाएं, जो विरोध में हैं 2 लगाएं'
मेरठ कलेक्ट्रेट पर लाठीचार्ज और एसएसपी द्वारा थप्पड़ मारने के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस पर एसएसपी अविनाश पांडेय ने वीडियो जारी किया है। ...और पढ़ें

HighLights
एसएसपी अविनाश पांडेय ने लाठीचार्ज विवाद पर वीडियो जारी किया।
पक्ष-विपक्ष वालों से संविधान का सम्मान कर पेड़ लगाने की अपील।
कहा, कार्रवाई अपराधियों पर हुई, वर्दी की गरिमा बनाए रखें।
जागरण संवाददाता, मेरठ। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शनकारियों के ऊपर लाठीचार्ज और एसएसपी द्वारा थप्पड़ मारने के मामले में इंस्टनेट मीडिया पर वार शुरू हो गई। कुछ लोग अपनी व्हाट्सएप डीपी से लेकर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एसएसपी को यौद्धा और सिंघम बता रहे हैं।
तर्क दे रहे है कि सड़क जाम करने का अंजाम ऐसा ही होना चाहिए, जबकि कुछ लोग एसएसपी की इस हरकत को बचकानी की संज्ञा दे रहे है। नोएडा के एक अधिवक्ता ने पीआरओ को कॉल कर यहां तक कह दिया कि एसएसपी और उन्हें एक गाड़ी में बंद कर दिया जाए। कुछ लोग एसएसपी को संविधान तक सिखा रहे है।
लगातार इंटरनेट मीडिया पर चल रहे इस वार पर एसएसपी अविनाश पांडेय ने दो मिनट की एक वीडियो जारी की है। उन्होंने कहा कि जो लोग मेरे पक्ष और विरोध में है। उनसे अपिल करता हूं कि भारत का संविधान भारत के लोगाें से शुरू होता है। किसी जाति या समुदाय की बात नहीं करता है, कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शनकारियों पर जो कार्रवाई हुई है, वह अपराधियों पर हुई है।
सभी साक्ष्य हमारे पास है। यह बाहर से आकर माहौल बिगाड़ रहे थे, जो लोग मेरे बारे में निजी टिप्पणी कर रहे हैं, उन्हें काउंसलिंग कर समझाने का प्रयास करूंगा, लेकिन जाे लोग वर्दी की गरिमा और कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास करेंगे। उन्हें क्षमा नहीं किया जाएगा।
खबरें और भी
उन पर संविधान के दायरे में कार्रवाई की जाएगी। आपके माध्यम से एक अपिल करता हूं कि जो लोग मेरे पक्ष में है, वह आगमी वृक्षारोपण उत्सव में एक पेड़ लगाए और आसपास गंदगी न फैलाए, जो लोग मेरे विरोध और गुस्से में हैं। उनसे चाहूंगा कि वह दो पेड़ लगाए और अपने गुस्से को समाज के लिए उपयोग करें।
किसी जाति विशेष की बात करने या कानून व्यवस्था खराब करने और अपराधियों का साथ देने में अपनी ऊर्जा खराब मत करें। समाज को सुंदर और बेहतर बनाने और कानून व्यवस्था कायम रखने में अपनी ऊर्जा लगाए। ताकि आने वाली पीढ़ी के लिए हम कैसा समाज देकर जा रहे है? उसके लिए हम सब लोग प्रयास करें।
यही मेरी अपील है। जो लोग धमकी दे रहे है, वह मुझसे आकर बात समझ सकते हैं। आरोपितों के सभी वीडियो साक्ष्य हमारे पास है। उन्हें संतुष्ट किया जाएगा। इस वीडियो पर सांसद चंद्रशेखर ने टिप्पणी भी कर दी। उन्होंने कहा कि हम 100 पेड़ लगा सकते है। पर उन पेड़ की छाव किसे मिलेगी।