Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शातिर असलाह सप्लायर तजम्मुल गिरफ्तार, थैले में 21 तमंचे रखकर आया था बिक्री के लिए

    By Lokesh Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sun, 02 Aug 2026 02:27 PM (IST)

    एसटीएफ ने मेरठ के माल रोड से शातिर हथियार तस्कर तजम्मुल को 21 तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पांच साल से इस धंधे में लिप्त था और पहले भी तमंचों ...और पढ़ें

    (प्रतीकात्मक फोटो)

    (प्रतीकात्मक फोटो) 

    HighLights

    1. एसटीएफ ने मेरठ से हथियार तस्कर तजम्मुल को पकड़ा।

    2. आरोपी के पास से 21 .315 बोर के तमंचे मिले।

    3. तजम्मुल पांच साल से हथियार तस्करी में सक्रिय था।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। एसटीएफ ने शहर के माल रोड से शातिर हथियार तस्कर तजम्मुल को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एसटीएफ ने 21 .315 बोर के तमंचे बरामद किए। वह उन्हें सप्लाई करने आया था। आरोपित वर्ष-22 में 37 तमंचे समेत पकड़ा गया था। एसटीएफ ने आरोपित के खिलाफ थाना लालकुर्ती पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसटीएफ ने बताया कि आरोपित पांच वर्ष से हथियार तस्करी का काम कर रहा था।

    एसटीएफ के एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि एक सूचना के बाद माल रोड पर कूडा घर के पास से एसटीएफ की टीम ने आरोपित तजम्मुल को एक थैले में 21 तमंचे बरामद हुए। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने तमंचा बनाने में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए। आरोपित पांच साल से इस कारोबार से जुड़ा है।

    वह पांच हजार रुपये में तमंचे यूपी के विभिन्न शहरों में सप्लाई करता था। पहले भी उसे मुजफ्फरनगर पुलिस ने तमंचों समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस तजम्मुल से उसके अन्य साथियों व किन लोगों को तमंचे बेचे व सप्लाई करता है, इसकी जांच कर रही है।