मेरठ के शिक्षकों को मिली सम्मान के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा, कैशलेस इलाज की सौगात
मेरठ में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ हुआ, जिसमें पांच प्रमुख कॉलेजों के शिक्षकों को हेल्थ कार्ड वितरित किए गए। ...और पढ़ें

HighLights
मेरठ में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ।
पांच प्रमुख कॉलेजों के शिक्षकों को कैशलेस हेल्थ कार्ड मिले।
शिक्षकों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।
जागरण संवाददाता, मेरठ। शहर के पांच मुख्य कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं को रविवार को सम्मान के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा भी मिली। इन सभी कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं को कैशलेस इलाज की सौगात प्रदान की गई। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का रविवार को विकास भवन सभागार में सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद व डीएम डा.वीके सिंह ने शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान शहर के पांच मुख्य अनुदानित कॉलेज कनोहर लाल महिला पीजी कॉलेज, आरजीपीजी कॉलेज, डीएनपीजी रेलवे रोड, इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं को कैशलेस हेल्थ कार्ड वितरित किए गए। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा में चल रहे प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के समानांतर जिले में विकास भवन सभागार में आयोजित कराया गया।
सीडीओ नूपुर गोयल, जिला नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा व शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला कॉलेज माधवपुरम की प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह व सह नोडल अधिकारी व प्राचार्य कनोहर लाल प्रो. किरण प्रदीप के निर्देशन में किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आगरा में हुए प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सर्वप्रथम उपस्थित सभी गणमान्यों एवं शिक्षकों ने देखा।
विधायक सिवालखास गुलाम मोहम्मद एवं डीएम डॉ. वीके सिंह का सीडीओ नूपुर गोयल ने शाल ओढाकर व पौधा देकर स्वागत किया गया। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित 25 शिक्षक-शिक्षिकाओं को कैशलेस चिकित्सा हेल्थ कार्ड वितरित करके इस योजना का शुभारंभ जिला स्तर पर किया गया।
खबरें और भी
इनको वितरित किए हेल्थ कार्ड
कनोहर लाल महिला पीजी कॉलेज शारदा रोड की प्राचार्य प्रो. किरण प्रदीप, प्रो. पूनम, डॉ. राखी त्यागी, प्रो. ज्योत्सना, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. पूजा राय व डॉ. सोनिका नागर को प्रदान किया गया। आरजीपीजी कॉलेज से डॉ. निरलैप कौर, प्रो. अनु रस्तोगी, डॉ. किरण शर्मा, डॉ. अंजली यादव, डॉ. नीलिमा द्विवेदी, डॉ. शैल वर्मा, प्रो. मंजू सिंह व डॉ. उपासना सिंह को कार्ड प्रदान किया।
डीएनपीजी कॉलेज से डॉ. जितेंद्र बौद्ध, डॉ. पृथ्वीराज सिंह चौहान, प्रो. उषा रानी सिंह, डॉ. अनीता चौधरी व डॉ. अनुज कुमार चौहान, इस्माईल पीजी कॉलेज की प्रो. दीप्ति कौशिक व मेरठ कॉलेज के प्रो. नीरज कुमार को हेल्थ कार्ड प्रदान किए गए।
शिक्षकों के लिए लाभकारी योजना
मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना सरकार की ओर से शिक्षकों के हित में शुरू की गई महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत अनुदानित एवं स्ववित्तपोषी कॉलेज के सभी शिक्षकों व स्वजन को पांच लाख तक का इलाज चिह्नित अस्पतालों में मुफ्त में मिलेगा।
इसके लिए सरकार ने पंजाब नेशनल बैंक के साथ एमओयू किया है। संचालन डॉ. आशीष पाठक व डॉ. गौरी ने किया। डॉ. अजय कुमार, डॉ. सत्यपाल सिंह राणा, डॉ. कुमकुम, डॉ. मोनिका चौधरी, डॉ. राधा रानी, डा शालिनी वर्मा का सहयोग रहा।