Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Meerut to Baraut: मेरठ से बड़ौत जाने वालों को अब चुकाने होंगे 22 रुपये ज्यादा, जानिए वजह

    Updated: Wed, 18 Sep 2024 02:52 PM (IST)

    मेरठ से बड़ौत जाने वाले यात्रियों को अब 22 रुपये अतिरिक्त किराया देना पड़ रहा है। पुल निर्माण के कारण रूट डायवर्ट किया गया है। नए रूट पर बसों को 71 कि ...और पढ़ें

    मेरठ से बड़ौत जाने वालों को अब चुकाने होंगे 22 रुपये ज्यादा - प्रतीकात्मक तस्वीर।
    मेरठ से बड़ौत जाने वालों को अब चुकाने होंगे 22 रुपये ज्यादा - प्रतीकात्मक तस्वीर।

    HighLights

    1. बड़ौत जाने के लिए रोडवेज बसों का रूट डायवर्ट
    2. दूसरी बार रूट बदलने पर किराया हुआ 98 रुपये

    जागरण संवाददाता, मेरठ। मेरठ से बड़ौत जाने के लिए यात्रियों को अब 22 रुपये अतिरिक्त देने पड़ रहे हैं। पुल निर्माण के चलते रूट डायवर्ट किया गया है। पूर्व में जो रूट निर्धारित किया गया था, उस पर परिवहन विभाग ने बसों का संचालन रोक दिया है। निजी बस आपरेटरों के विरोध के बाद ऐसा किया गया है। मेरठ-खिवाई-बिनौली मार्ग से बसें बड़ौत जा रही हैं।

    इस रूट पर बसों को 71 किलोमीटर दूरी तय करनी पड़ रही है और किराया 98 रुपये हो गया है। सामान्य रूट मेरठ-बरनावा, बिनौली और बड़ौत है जो पुल निर्माण के चलते बंद कर दिया गया है। इसका किराया 76 रुपये था। बीच में कुछ दिन मेरठ-खिवाई-पुट्टी होते हुए बसें चलाई गई, जिस पर निजी बस आपरेटरों के विरोध के बाद संचालन बंद कर दिया गया।

    वर्तमान रूट पर भी बसों के संचालन में दिक्कत आ रही है। चूंकि नौ किलोमीटर तक सड़क संकरी है। खिवाई मोड, भूनी, दाहा, बरनावा, बिनौली होते हुए नया सर्वे किया गया है। इस रूट पर बसों को 102 किलोमीटर चलना होगा। जिससे किराया लगभग 130 रुपये हो जाएगा।

    बागपत जाने वाली बसें टटीरी तक जाएंगी

    मेरठ से बागपत जाने वाली बसों को अब टटीरी तक चलाया जाएगा। यहां भी पुल का निर्माण हो रहा है। टटीरी का स्टापेज छह किलोमीटर पहले है। एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि बागपत जाने वाली बसों को टटीरी तक ही संचालित किया जाएगा।

    खबरें और भी

    ये भी पढे़ं - 

    मेरठ की सभी मेट्रो में महिलाएं होंगी Train Operator, बीटेक और इंजीनियरिंग की छात्राओं को मिलेगा प्लेसमेंट