Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान कौन से मार्ग रहेंगे बंद और कहां से होगा वाहनाें का प्रवेश, यह है पूरा रूट प्लान

    By Sushil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Tue, 28 Jul 2026 01:46 PM (IST)

    मेरठ में कांवड़ यात्रा के लिए 29 जुलाई की आधी रात से हाईवे और एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगेगा। पुलिस ने दिल्ली-रुड़की हाईवे और दिल्ली-मेर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मेरठ से हल्के वाहनों का संचालन जारी रहेगा

    2. चार अगस्त की रात 12 बजे से हाईवे को वन-वे कर हल्के कमर्शियल वाहन होंगे बंद

    जागरण संवाददाता, मेरठ। कावंड़ यात्रा को लेकर मंगलवार से हाईवे और शहर के अंदर पुलिस की ड्यूटी खड़ी कर दी जाएगी। 29 जुलाई की रात 12 बजे से दिल्ली-रुड़की हाईवे (एनएच-58) और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भारी वाहन बंद कर दिए जाएंगे। एक्सप्रेसवे पर मेरठ की तरफ हल्के वाहनों का संचालन जारी रहेगा। चार अगस्त की रात 12 बजे हाईवे को वन-वे कर दिया जाएगा। साथ ही हल्के कामर्शियल वाहन बंद कर दिए जाएंगे। दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड (इकानोमिक कारिडोर) और गंगा एक्सप्रेसवे पर भी यातायात जारी रहेगा। यहां पर कांवड़ियों काे प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    दिल्ली से सहारनपुर और उत्तराखंड ऐसे जा सकेंगे वाहन

    • दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा की तरफ से एनएच-9 से आने वाले वाहन डासना से पेरीफेरल होते हुए खेकड़ा इंटरचेंज से इकोनामिक कारिडोर पर चढ़कर देहरादून-सहारनपुर की तरफ जा सकेंगे। इसी मार्ग से वापसी होगें।
    • देहरादून, हरिद्वार, रूडकी, मुफ्फनगर की ओर से एनएच-58 पर आने वाले यातायात को इकोनामिक कारिडोर से अपने गन्तव्य पर जा सकेंगे। इसी मार्ग से वापसी होगें।
    • दिल्ली से वजीराबाद पुल आउटर रिंग रोड होते हुए कुंडली, राई (सोनीपत, हरियाणा) से सोनीपत पानीपत करनाल यमुनानगर से होते हुए सहारनपुर एवं उत्तराखंड जा सकेंगे। इसी मार्ग से वापसी होगें।

    गंगा एक्सप्रेस-वे से ऐसे जा सकेंगे वाहन

    • गंगा एक्सप्रेस-वे से हापुड, गाजियाबाद, दिल्ली, नोएडा, हरियाणा, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार, देहरादून जाने वाले वाहन सिंभावली कट से उतारकर हापुड-गढ़मुक्तेश्वर मार्ग (एनएच-9) से होते हुए डासना से पेरीफेरल पर चढ़ जाएंगे। खेकड़ा इंटरचेंज से इकोनामिक कारिडोर पर चढ़कर गंतव्य पर जा सकेंगे। गाजियाबाद, दिल्ली और नोएडा जाने वाले एनएच-9 से ही जा सकेंगे।
    • गंगा एक्सप्रेस-वे से मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर की तरफ जाने वाले वाहन सिंभावली कट से एनएच-09 पर उतर कर ततारपुर हापुड़ से दाहिने मुडकर डायवर्ट करके हापुड-मेरठ बाईपास होते हुए टियाला अंडरपास से दाहिने मुडकर किठौर, परिक्षितगढ़, मवाना, बहसुमा, रामराज, मीरापुर जानसढ से मुजफ्फरनगर, बिजनौर की ओर जा सकेंगे।
    • गंगा एक्सप्रेस-वे से मेरठ आने वाले वाहनों को बिजौली (खरखौदा कट) से उतारकर यू-टर्न कराकर हापुड़ रोड से मेरठ की ओर प्रस्थान करेगें।

    दिल्ली-रुड़की हाईवे पर ऐसे रहेगा यातायात

    • कल रात 12 बजे से कांवड़ पटरी मार्ग पर भारी-हल्के वाहन पूर्णतय प्रतिबंध रहेंगे। दिल्ली-रुड़की हाईवे पर भारी वाहन 29 जुलाई की रात 12 बजे बंद कर दिए जाएंगे। चार अगस्त को कामर्शियल हल्के वाहन बंद और यातायात वनवे कर दिया जाएगा।
    • दिल्ली-रुड़की हाईवे पर दिल्ली से आने वाले भारी वाहनों को कल रात 12 बजे से दुहाई मोड पर ईस्टर्न पैरिफेरल पर डायवर्ट कर दिया जाएगा।

    यात्री बस और हल्के वाहनों के लिए

    • दिल्ली से गाजियाबाद मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर होते हुए देहरादून हरिद्वार जाने वाले हल्के और कामर्शियल वाहन गाजीपुर बार्डर से एनएच-09 यूपी गेट होते हुए, डासना इंटरचेंज (गाजियाबाद) पिलखुवा (हापुड) निजामपुर तिराहा हापुड बाईपास ततारपुर तिराहा- टियाला अंडरपास (हापुड) से कस्बा किठौर (मेरठ) (परिक्षितगढ-छोटा मवाना-बहसूमा मेरठ) रामराज (मुजफ्फरनगर) मीरापुर, जानसठ, सिखेडा, जानसठ बिलासपुर कट भोपा बाईपास पचेंडा बाईपास रामपुर तिराहा रोहाना (मुजफ्फरनगर) देवबन्द (सहारनपुर) चौकी आशारोडी देहरादून को जाएंगे।
    • गाजियाबाद से बिजनौर जाने वाले मध्यम वाहन एनएच-09 डासना इंटरचेंज से (गाजियाबाद) पिलखुवा (हापुड) निजामपुर तिराहा (हापुड बाईपास), ततारपुर तिराहा- टियाला अंडरpass थाना हापुड देहात चौकी साईलो द्वितीय जनपद हापुड से कस्बा किठौर (गेरठ)- परीक्षितगड़, बडा मवाना थाना मवाना, बहसूमा थाना बहसूमा (मेरठ), रामराज (मुजफ्फरनगर), मीरापुर (मुजफ्फरनगर) से गंगा बैराज होते हुए बिजनौर जाएंगे और इसी मार्ग से वापसी भी की जा सकेगी।
    • बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड, मेरठ, मुजफ्फरनगर से हरिद्वार देहरादून जाने वाले वाहन चौकी जोखाबाद (थाना सिकन्द्राबाद, बुलन्दशहर से ईस्टर्न पैरीफेरल का प्रयोग करते हुए डासना इंटरचेंज (गाजियाबाद)- पिलखुवा (हापुड) निजामपुर तिराहा हापुड बाईपास, ततारपुर तिराहा (बाईपास)-टियाला अंडरपास (हापुड) से कस्बा किठौर (मेरठ) परीक्षितगढ छोटा मवाना बहसूमा (मेरठ) रामराज (मुजफ्फफरनगर)- मीरापुर जानसठ बाईपास भोपा बाईपास पचेण्डा बाईपास- रामपुर तिराहा रोहाना (मुजफ्फरनगर) देवबन्द (सहारनपुर) नागर, गागलहेडी- छुटमलपुर चौकी मोहंड, थाना बिहारीगढ़ (सहारनपुर) चौकी आशारोडी (देहरादून) को जाएंगे। हरिद्वार जाने वाले हल्के मध्यम वाहन छुटमलपुर (सहारनपुर) से भगवानपुर (हरिद्वार) रुडकी होते हुए जा सकेंगे। इसी मार्ग से वापसी होगी।
    • मेरठ से शामली जाने वाले हल्के और मध्यम वाहन नानू नहर पुल (थाना सरधना, जनपद मेरठ) भूनी चौराहा बायवाला (थाना बुढ़ाना और फुगाना मुजफ्फरनगर) होते हुए शामली जाएंगे और इसी मार्ग से वापसी होगी।