Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार और सहारनपुर जाने वाली चार ट्रेनें घंटों लेट, मेरठ सिटी स्टेशन पर लगी यात्रियों और कांवड़ियों की भीड़

    By Om Bajpai Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sat, 01 Aug 2026 06:36 PM (IST)

    मेरठ सिटी स्टेशन पर हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ के बीच शनिवार को चार प्रमुख ट्रेनें डेढ़ से तीन घंटे तक विलंबित रहीं। उमस भरी गर्मी मे ...और पढ़ें

    मेरठ सिटी स्टेशन पर यात्रियों की भीड़। जागरण

    मेरठ सिटी स्टेशन पर यात्रियों की भीड़। जागरण

    HighLights

    1. मेरठ सिटी स्टेशन पर ट्रेनों के समय से न आने पर यात्री हुए परेशान

    2. यात्रियों और कांवड़ियों को उमस भरी गर्मी में करना पड़ा इंतजार।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। सिटी स्टेशन पर हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगी है। शनिवार को दोपहर में हरिद्वार और सहारनपुर की ओर जाने वाली चार मुख्य ट्रेनें डेढ़ से तीन घंटा विलंबित रही।

    प्लेटफार्म नंबर तीन पर यात्रियाें की भीड़ जमा हो गई। ट्रेनों का इंतजार करने वालों में कांवड़िए भी थे। सबसे पहले अंबाला एक्सप्रेस सवा चार बजे जिसमें प्रवेश के लिए लोगों में मारामारी मची रही। उमस भरी गर्मी में खचाखच भरी ट्रेनों में यात्रियाें का बुरा हाल हो गया।

    दिल्ली से अंबाला जाने वाली ट्रेन डेढ़ घंटा विलंबित रही। यह ट्रेन निर्धारित दोपहर पौने तीन बजे के स्थान पर सवा चार बजे मेरठ सिटी स्टेशन पहुंची। दिल्ली सहारनपुर मेमू दोपहर 3:40 बजे सिटी स्टेशन आती है। यह ट्रेन भी 1:40 घंटा विलंब से शाम 5:20 बजे सिटी स्टेशन आई।

    पुरी से ऋषिकेश जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस जो दोपहर 2:52 बजे मेरठ आती है वह शनिवार को पौने छह आई। बांद्रा टर्मिनस से अमृतसर जाने वाली गोल्डन टेंपल मेल दोपहर साढ़े तीन बजे मेरठ आती है यह ट्रेन सवा एक घंटा विलंब से पौने पांच बजे मेरठ आई।

    ट्रेन का इंतजार कर रहे परतापुर से तीन साथियों के साथ कांवड़ लेने जा रहे हिमांशु ने बताया कि वह सोमवार को जल लेकर हरिद्वार से चलेंगे। बताया कि 50 लीटर गंगाजल लाना है इसलिए जल्दी रवाना हुए हैं।

    रेलवे ट्रैक के किनारे दीवार बनाने का विरोध

    मेरठ: सिटी स्टेशन से हापुड़ जाने वाले रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा की दृष्टि से दीवार बनाने का कार्य किया जा रहा है। नई बस्ती, शिवहरि मंदिर कालोनी, चंद्रलोक, इंदिरापुरम के निवासियों ने शनिवार को सांसद अरुण गोविल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। पार्षद राजेंद्र उपाध्याय ने कहा कि दीवार बनने से लोगों को आवागमन में हो रही दिक्कतों के बारे में बताया। कहा बच्चों को स्कूल जाना मुश्किल हो गया है। नालों की नियमित सफाई नहीं हो रही है। अनिल अग्रवाल, सतपाल, सुनील दत्त शर्मा, जय भगवान, कमल कुमार मौजूद रहे।

    खबरें और भी