ईद पर खूनी संघर्ष, मेरठ में प्रधान के दो भाइयों को मार डाला; वारदात से तनाव और मातम में बदलीं खुशियां
मेरठ के सरधना में एक हजार रुपये के लेन-देन को लेकर हुए खूनी संघर्ष में ग्राम प्रधान के दो भाइयों की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। इस घटना में दोन ...और पढ़ें
-1774119462574_m.webp)
मेरठ में ईद पर खूनी संघर्ष हो गया। एआई जनरेटेड
HighLights
मेरठ के सरधना में एक हजार के लेन-देन पर विवाद।
ग्राम प्रधान के दो भाइयों की धारदार हथियार से हत्या।
पुलिस ने तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, सरधना (मेरठ)। मेरठ में सरधना के मेहरमती गणेशपुर में एक हजार के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से धारदार हथियार चलने से प्रधान के दो भाइयों की छूरी से काट कर हत्या कर दी गई। परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं, संघर्ष में दूसरे पक्ष के भी दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद सीओ और एसपी देहात भी मौके पर पहुंचे। प्रधान पक्ष की तरफ से दी गई तहरीर पर सात लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने तीन हमलावरों को मौके से दबोच लिया।
शराब के नशे में पहुंचा था इरशाद
बताया गया कि मेहरमती गणेशपुर में मोहम्मद सईद ग्राम प्रधान हैं। उनके बड़े भाई बदरूद्दीन का बेटा सलमान साथियों के संग ईद के मौके पर गांव के बाहर छोर स्थित कब्रिस्तान पर ताश के पत्ते खेल राहे थे। वहां पर गांव के ही नसीर का बेटा इरशाद उर्फ चुन्नू शराब के नशे में पहुंचा।
सलमान ने की इरशाद की पिटाई
पुलिस के अनुसार, इरशाद और सलमान का एक हजार रुपये का लेन-देन चल रहा था। शराब के नशे में इरशाद ने सलमान से एक हजार रुपये की मांग की। इसी को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि सलमान ने इरशाद की पिटाई कर दी।
खबरें और भी
20 मिनट तक चले धारदार हथियार
वहीं, जानकारी मिलने पर इरशाद के पिता चुन्नू समेत उनके पक्ष के लोग धारदार हथियार लेकर कब्रिस्तान पर पहुंच गए। इसी बीच सलमान पक्ष के लोग नमाज पढ़कर लौट रहे थे। वह भी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों की तरफ से करीब 20 मिनट तक धारदार हथियार चले।
भूरा और सैमुद्दीन ने रास्ते में दम तोड़ा
इस हमले में प्रधान सईद के भाई भूरा और सैमुद्दीन परिवार के तौहीद, एहसान, अजरूद्दीन, आमिर और मंसूर घायल हो गए, जबकि इरशाद पक्ष से शाकिब और शाहिद घायल हुए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। बीच रास्ते में ही भूरा और सैमुद्दीन ने दम तोड़ दिया। छूरा भूरा के शरीर से पार निकल रहा था, जबकि सैमुद्दीन के पूरे शरीर पर छूरे से वार कर लहूलुहान किया हुआ था।
पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। प्रधान पक्ष की तरफ से तहरीर पर इरशाद पक्ष के सात लोगों को नामजद किया है। मौके से तीन हमलावरों को पकड़ लिया गया है।
यह भी पढ़ें- मेरठ में शांतिपूर्वक अदा हुई ईद की नमाज; एकता, भाईचारे और अमन का दिया पैगाम, शिया समुदाय ने बांधी काली पट्टी
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि एक हजार की रकम के लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। उसी में दोनों तरफ से धारदार हथियार चलने से प्रधान के दो भाइयों की मौत हो गई।
मेहरमती गणेशपुर खूनी संघर्ष में नामजद आरोपितों की धरपकड़ को पुलिस की तीन टीमें बना दी गई। तीन हमलावरों को हिरासत में लिया है। अन्य की तलाश में उनकी रिश्तेदारी में दबिश डाली जा रही है। मृतक पक्ष की तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया। घायलाें को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। - अविनाश पांडेय, एसएसपी