मेरठ में घट गए पांच लाख मतदाता, 108 बूथ भी हुए कम; विधानसभा क्षेत्रों में बूथों का निर्धारण शुरू
मेरठ में विशेष पुनरीक्षण अभियान के बाद पांच लाख मतदाता घट गए हैं और 108 मतदान बूथ कम हो गए हैं। जिला प्रशासन ने बूथों की संख्या निर्धारित कर रिपोर्ट म ...और पढ़ें

मेरठ में घट गए पांच लाख मतदाता, 108 बूथ भी हुए कम (फाइल फोटो)।
HighLights
जिला प्रशासन ने मतदाता संख्या के मुताबिक बूथों का निर्धारण करके सीईओ को भेजा प्रस्ताव।
विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत प्रदेश में किया गया मतदेय स्थलों का संभाजन।
जागरण संवाददाता, मेरठ। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हाल ही में कराए गए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (SIR) के बाद अब प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मतदाता संख्या के मुताबिक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मतदेय स्थलों (बूथ) का निर्धारण किया जा रहा है।
जिला प्रशासन ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बूथों की संख्या का निर्धारण करके उसकी रिपोर्ट प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भेज दी है। जल्द चुनाव आयोग इसकी घोषणा करेगा। इस प्रक्रिया में जनपद के सात विधानसभा क्षेत्रों में 108 बूथ कम हो गए हैं। अब जनपद में 2873 बूथ गठित किए गए हैं।
एसआइआर प्रक्रिया के दौरान मेरठ जनपद के सात विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता संख्या 26.99 लाख से घटकर 21.93 लाख रह गई थी। अब आयोग ने मतदाता संख्या के मुताबिक मतदेय स्थलों की संख्या निर्धारण की प्रक्रिया शुरू की है। विधानसभा चुनाव में बूथ पर अधिकतम मतदाता संख्या 1200 निर्धारित की गई है।
उसी के मुताबिक जिला प्रशासन ने पूर्व निर्धारित बूथों का भौतिक सत्यापन किया। मानक के मुताबिक उनके निर्धारण का प्रस्ताव तैयार किया। 4 जुलाई को मतदेय स्थलों की ड्राफ्ट लिस्ट घोषित की गई। इस प्रस्तावित सूची पर राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ बैठक करके उनकी आपत्तिया ली गई और उनका निस्तारण किया गया। विधानसभा क्षेत्रवार तैयार की गई बूथों की संख्या को प्रदेश के मुख्य विर्वाचन अधिकारी कार्यालय में प्राप्त करा दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग जल्द इसे घोषित कर देगा।
खबरें और भी
कम हुए दो मतदान केंद्र और 108 बूथ
जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा तैयार प्रस्ताव में जनपद में मतदान केंद्रों की संख्या 1169 से घटकर 1167 रह गई। जबकि बूथों की संख्या 2981 से 108 कम होकर 2873 रह गई। बूथों की संख्या में सर्वाधिक कमी कैंट विधानसभा क्षेत्र में आई है। यहां 39 बूथ कम हुए हैं। मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 21 तथा मेरठ शहर विधानसभा क्षेत्र में 20 बूथ कम हुए हैं।
इ्न्होंने कहा.....
भारत निर्वाचन आयोग के आदेश के तहत निर्धारित समयसीमा में जनपद में विधानसभा क्षेत्रों में बूथों का संभाजन करके रिपोर्ट प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास भेज दी गई है। उनके द्वारा यह संख्या भारत निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी। आयोग ही इस संख्या की अंतिम रूप से घोषणा करेगा।
-सत्य प्रकाश सिंह, एडीएम प्रशासन और उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विधानसभा क्षेत्रवार बूथों की संख्या
- विधानसभा क्षेत्र ----पूर्व बूथ संख्या----नई बूथ संख्या
- 1. सिवालखास --- 390------383
- 2. सरधना --- ---420------410
- 3. हस्तिनापुर ----397-------389
- 4. किठौर ------413-------410
- 5. मेरठ कैंट ----474-------435
- 6. मेरठ शहर ---342-------322
- 7. मेरठ दक्षिण --545-------524
- कुल -------2981------2873