Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रेमी संग थाने पहुंची विधवा और मांगी संपत्ति में हिस्सेदारी, प्रस्तुत नहीं कर सकी विवाह संबंधी प्रमाण

    By Shubham Gupta Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sun, 26 Jul 2026 02:17 PM (IST)

    एक विधवा महिला अपने प्रेमी के साथ सरूरपुर थाने पहुंची और उसके पैतृक मकान व कृषि भूमि में हिस्सेदारी की मांग की। महिला विवाह संबंधी कोई प्रमाण प्रस्तुत ...और पढ़ें

    (प्रतीकात्मक फोटो)

    (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. विधवा ने प्रेमी संग थाने पहुंचकर संपत्ति में हिस्सा मांगा।

    2. महिला 20 वर्षों से अधिक समय से प्रेमी संग रह रही थी।

    3. विवाह संबंधी कोई वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सकी।

    संवाद सूत्र, सरूरपुर (मेरठ)। थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस के दौरान प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया। एक विधवा प्रेमी के साथ थाने पहुंची और उसके गांव के पैतृक मकान व कृषि भूमि में हिस्सेदारी दिलाने की मांग करने लगी। सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति से पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से प्रेम संबंध थे।

    महिला के पति की करीब 15 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे। महिला के बेटे-बेटियों की शादी हो चुकी है और वे अपने-अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। शनिवार को समाधान दिवस में पहुंची महिला ने पुलिस के समक्ष अपने प्रेमी की पैतृक कृषि भूमि और मकान में हिस्सा दिलाने की मांग रखी। इस पर पुलिस ने उस व्यक्ति के स्वजन को थाने बुलाया।

    पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि संबंधित व्यक्ति अपने हिस्से की जमीन पहले ही बेचना चाहता था। जिस पर उसके भाइयों और भतीजों ने रकम देकर वह जमीन अपने नाम करा ली थी। इस बीच थाने में हाईवोल्टेज ड्रामे के साथ दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बातचीत चली। कोई विवाह संबंधी प्रमाण महिला प्रस्तुत नहीं कर सकी। जिसके बाद महिला अपने प्रेमी के साथ लौट गई।

    थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया कि महिला का पहले से अपना परिवार है। वह व्यक्ति की संपत्ति पर अधिकार जताते हुए प्रेम विवाह की बात कह रही थी, लेकिन विवाह संबंधी कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सकी। यदि तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, समाधान दिवस में राजस्व संबंधी तीन शिकायत दर्ज की गई।

    खबरें और भी