Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुत्तों के बाद अब किससे परेशान हो गए मेरठ के लोग? महिलाओं को तहसील जाकर SDM से लगानी पड़ी गुहार

    Updated: Thu, 25 Sep 2025 04:12 PM (IST)

    मवाना में बंदरों के आतंक से परेशान होकर महिलाओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। हीरालाल वार्ड-सात की महिलाओं ने सभासद के नेतृत्व में तहसील पहुंचकर बंदरों क ...और पढ़ें

    बंदरों के आतंक से आजिज महिलाओं की प्रशासन से गुहार
    बंदरों के आतंक से आजिज महिलाओं की प्रशासन से गुहार

    HighLights

    1. महिलाओं ने बंदरों के आतंक से एसडीएम को सौंपा ज्ञापन |
    2. बंदरों को पकड़वाने और व्यवस्था कराने की मांग |
    3. खूंखार बंदर महिलाओं और बच्चों पर कर रहे हमला |

    जागरण संवाददाता, मवाना। नगर के मुहल्ला हीरालाल वार्ड-सात की महिलाओं ने बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर बुधवार को सभासद की अगुवाई में तहसील पहुंच एसडीएम संतोष कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बंदरों को पकड़वाकर उनकी व्यवस्था कराने की मांग की गई है।

    नगर पालिका के मुहल्ला हीरालाल वार्ड सात की सभासद मुकेश रानी एडवोकेट के नेतृत्व में वार्ड की महिलाएं बंदरों से निजात दिलाने की मांग को बुधवार को दोपहर तहसील पहुंचीं। एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि सभासद मुकेश रानी व रेनू, बंटी, डोली, सोनू, केला, प्रीति आदि महिलाओं ने बताया कि नगर में बंदरों का आतंक है।

    दिन निकलते ही बंदरों का उत्पात शुरू हो जाता है। बाजारों व गली-मुहल्लों में बंदरों के झुंड नजर आते हैं। खंुखार बंदर महिलाओं व बच्चों पर पर हमला भी कई बार हमला कर जख्मी भी कर चुके हैं। ज्ञापन में मांग की गई है कि बंदरों को पकड़वाकर उनकी व्यवस्था कराने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में लोकेश, सोनू, रेनू, बंटी, डोली, सोनू, केला, प्रीति, रामेश्वरी, सविता, आरती व विक्की आदि महिलाएं शामिल रही।