दिल्ली से हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट संचालित करता था मेरठ का उमेंद्र, काॅल गर्ल्स पर बरसे नोटों को गिनने को लगाई थी मशीन
मेरठ का उमेंद्र पाल दिल्ली से हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट चला रहा था। पुलिस ने नैनीताल के रामनगर में 52 युवकों, एक नाबालिग और 10 महिलाओं को गिरफ्तार कर इस ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
फोटो दिखाकर मुजरा पार्टी से 10 दिन पहले कर दी जाती थी बुकिंग।
मुल्ताननगर निवासी उमेंद्र ने मेरठ में भी आयोजित कीं ऐसी पार्टियां।
जागरण संवाददाता, मेरठ। नैनीताल के रामनगर स्थित एक्रोन रिजार्ट में बिना अनुमति आयोजित पार्टी और अश्लील गतिविधियों में पकड़े गए उमेंद्र पाल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-2 से हाईप्रोफाइल रैकेट का संचालन कर रहा था।
उसने बताया कि काॅल गर्ल की फोटो दिखाकर मुजरा पार्टी की बुकिंग 10 दिन पहले ही कर दी जाती थी। पार्टी में उपस्थित लोगों की लत के अनुसार उन्हें नशा मुहैया कराया जाता था। उमेंद्र ने रामनगर में कई बार इस तरह की पार्टियां आयोजित की हैं।
52 युवकों और एक नाबालिग समेत 10 महिलाओं को किया गिरफ्तार
पुलिस ने रविवार को रामनगर स्थित रिजार्ट में अश्लील गतिविधियों का भंडाफोड़ करते हुए 52 युवकों और एक नाबालिग समेत 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया। यह पार्टी टीपीनगर के मुल्ताननगर निवासी उमेंद्र पाल द्वारा आयोजित की गई थी। उमेंद्र पिछले दस वर्षों से दिल्ली में रह रहा है, जबकि उसके दो भाई और पिता जय प्रकाश पाल टीपीनगर में रहते हैं। उमेंद्र, दिल्ली के राहुल गुप्ता के साथ मिलकर हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का संचालन कर रहा था।
उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों और अन्य प्रदेशों में मुजरा पार्टी का आयोजन किया जाता है। इस पार्टी में काॅल गर्ल पर डांस के दौरान रकम लुटाई जाती है। लुटाई गई रकम का 40 प्रतिशत हिस्सा उमेंद्र रखता है, जबकि 60 प्रतिशत संबंधित काल गर्ल को दिया जाता है।
खबरें और भी
उमेंद्र पार्टी से दस दिन पहले ही यह तय कर देता था कि कितनी काॅल गर्ल विदेशी और आसपास के राज्यों से आएंगी। पार्टी में खर्च की जाने वाली रकम के आधार पर काल गर्ल का प्रोफाइल भी तय होता था।
मेरठ में भी आयोजित की इस तरह की पार्टियां
पुलिस जांच के सामने आया है कि काॅल गर्ल पार्टी में अपनी लग्जरी गाड़ियों में पहुंचती हैं और पार्टी स्थल पर डांस के कपड़े पहनती हैं। पार्टी खत्म होने पर वे अपनी रकम लेकर दिल्ली लौट जाती हैं। काॅल गर्ल के ऊपर बरसे नोटों को गिनने के लिए मशीन रखी जाती है और कुछ युवकों को इसी काम के लिए लगाया जाता है।
उमेंद्र ने मेरठ में भी इस तरह की पार्टियां आयोजित की हैं, जो दिल्ली और गढ़ हाईवे पर स्थित रिजार्ट और होटल में कराई जाती हैं।
पुलिस कर रही जानकारी
एसपी सिटी विनायक भोसले ने बताया कि उमेंद्र का पूरा रिकॉर्ड निकाला गया है और उससे जुड़े पूरे ग्रुप के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। यह शादी समारोह से पहले भी इस प्रकार की पार्टियां आयोजित करता था।