Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुस्लिम युवक ने पहले पहचान छिपाई फिर शादी का झांसा देकर किया युवती से दुष्कर्म; धमकी से तंग पीड़िता ने खा लिया जहर 

    By Sushil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Fri, 24 Jul 2026 12:29 PM (IST)

    Meerut News: मेरठ में नाम बदलकर प्यार का नाटक और शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित की मां और मामी की धमकी से तंग युवत ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो

    प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. मुस्लिम युवक ने नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाया, शादी का झांसा दे बनाए शारीरिक संबंध

    2. पुलिस ने दुष्कर्म, आत्महत्या को उकसाने का मुकदमा दर्ज कर आरोपित को किया गिरफ्तार

    जागरण संवाददाता, मेरठ। मुस्लिम युवक ने युवती को नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। असलियत पता चलने पर आरोपित की मां और मामी ने युवती के घर पर जाकर धमकी दी। 

    इससे क्षुब्ध होकर युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस ने आरोपित, उसकी मां व मामी पर दुष्कर्म तथा आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया। गुरुवार रात पुलिस ने आरोपित अरमान को गिरफ्तार कर लिया। अरमान का अगले सप्ताह निकाह तय है।

    खरखौदा के एक मुहल्ला निवासी युवती के पिता दिल्ली में काम करते हैं, जबकि मां एक मेडिकल कालेज पर काम करती है। तीन साल पहले बीए की पढ़ाई के दौरान युवती की दोस्ती कस्बे के ही अरमान से हुई। अरमान दिल्ली की निजी कंपनी में काम करता है। अरमान ने युवती को अपना हिंदू नाम बताया था।

    युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब युवती शादी की जिद पर अड़ी, तो उसे अरमान के मुस्लिम होने की जानकारी मिली। अरमान की मां नगीना और मामी सबीना बुधवार को युवती के घर पहुंची और कानूनी कार्रवाई न करने का दवाब बनाया। साथ ही धमकी भी दी। इससे क्षुब्ध होकर युवती ने जहर खा लिया।

    परिवार के लोगों ने युवती को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया। स्वजन ने गुरुवार को मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने अस्पताल में युवती के बयान दर्ज किए। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर आरोपित अरमान, नगीना और सबीना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपित अरमान को गिरफ्तार कर लिया। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    खबरें और भी

    लव जिहाद फैला रहा है अरमान का मामा महबूब:सिरोही

    हिंदू संगठन के सचिन सिरोही ने आरोप लगाया कि आरोपित अरमान का मामा महबूब खरखौदा क्षेत्र में लव जिहाद फैला रहा है। महबूब ने ही पहले युवती के पिता से पड़ोसी होते हुए दोस्ती की। उनके घर पर प्रवेश किया और फिर युवती को झांसे में लेकर अरमान से मिलवाया। महबूब ने अरमान को अपने दोस्त का बेटा दर्शाकर हिंदू बताया था। अरमान और महबूब के मोबाइल की जांच होनी चाहिए। इससे पूरा सच सामने आ जाएगा।

    सचिन का आरोप है कि घटना बुधवार को होने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा गुरुवार को उस समय दर्ज किया जब आरोपित अरमान को पकड़ लिया गया, जबकि युवती के जहर खाने के बाद उसके पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दे दी थी। आरोप लगाया कि पूरे मामले का मास्टरमाइंड महबूब है। युवती के परिवार के लोगों का भी कहना है कि महबूब की मंशा ठीक नहीं थी।

    इन्होंने कहा 

    शादी का झांसा देकर अरमान युवती से शारीरिक संबंध बना रहा था। आरोपित के परिवार की धमकी के बाद ही युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
    -अभिजीत कुमार, एसपी देहात