Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उम्र केवल 7 साल, फिर भी बड़ों को दांतों तले दबवा दी अंगुली; बच्ची की करतूत जान पुलिस भी रह गई दंग

    Updated: Fri, 24 Jan 2025 02:22 PM (IST)

    मेरठ की 7 वर्षीय बच्ची मां की डांट से नाराज होकर घर से निकलकर ट्रेन से सहारनपुर पहुंच गई। खोजबीन के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से लोकेशन का पता लगाया ...और पढ़ें

    मां ने डांटा तो ट्रेन में बैठ सहारनपुर पहुंच गई सात साल की बच्ची - प्रतीकात्मक तस्वीर।
    मां ने डांटा तो ट्रेन में बैठ सहारनपुर पहुंच गई सात साल की बच्ची - प्रतीकात्मक तस्वीर।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। उसकी उम्र केवल सात साल है। पर गुस्सा इतना कि बड़ों ने भी दांतों तले अंगुली दबा ली। मां-बाप के साथ ही टीपीनगर पुलिस 18 घंटे तक परेशान रही। मां ने इस सात साल की मासूम को डांट क्या दिया कि वह इतना गुस्सा हो गई कि घर से निकली ओर सिटी रेलवे स्टेशन पहुंच गई।

    यहां ट्रेन में बैठी और सहारनपुर पहुंच गयी। मां-बाप को पता चला तो तलाश शुरू हुई। पुलिस ने लोगों संग बच्ची की खोजबीन शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस सहारनपुर तक पहुंच गई। यहां जीआरपी थाने में बच्ची मिल गई। टीपीनगर थाना पुलिस उसे वापस लाई तथा स्वजन के हवाले किया।

    क्या हुआ था? 

    मलियाना की एक बस्ती निवासी युवक ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसके तीन बच्चे हैं। बुधवार को सात साल की बच्ची ने शैतानी की तो मां ने उसे डांट दिया। इस पर कुछ देर बाद बच्ची चुपचाप घर से निकली। रेलवे ट्रेक से होती हुई वह सिटी स्टेशन पहुंच गई।

    यहां से वह सहारनपुर की ओर जाने वाली किसी ट्रेन में बैठकर चली गई। काफी देर तक जब बच्ची दिखाई नहीं दी तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। नहीं मिली तो मोहल्ले के लोगों व पति को खबर दी गई। सभी ने बच्ची को तलाशा। पता नहीं चला तो टीपीनगर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर छानबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इससे हंगामा खड़ा हो गया।

    खबरें और भी

    सीसीटीवी फुटेज में क्या दिखा? 

    अपहरण व किसी अनिष्ट की आशंका पर पुलिस ने तत्काल कई टीम लगाकर सीसीटीवी फुटेज चेक की। इसमें बच्ची अकेली जाती दिखाई दी। सीसीटीवी कैमरे का पीछा करती टीपीनगर थाना पुलिस पहले सिटी स्टेशन पहुंच गयी। यहां बच्ची सहारनपुर की ओर जाती ट्रेन में बैठती दिखाई दी।

    इसके बाद सभी स्टेशन पर बच्ची का फोटो व हुलिया भेजा गया। सहारनपुर स्टेशन से जीआरपी ने गुरुवार सुबह सूचना दी कि बच्ची उनके पास है। इसके बाद टीपीनगर थाना पुलिस सहारनपुर पहुंची और बच्ची को लेकर थाने आई। यहां बच्ची को उसके स्वजन को सौंपा गया। इस दौरान बच्ची गुमसुम थी। वह सहमी हुई थी। बच्ची के सकुशल मिलने पर स्वजन व पुलिस ने राहत की सांस ली।

    ये भी पढे़ं - 

    Hathras News: कनपटी पर गोली मारकर युवक ने की आत्महत्या, मां ने पत्नी पर लगाया आरोप- शराब पीकर करती थी गाली-गलौज