Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ में 101 रुपये पार कर गया पेट्रोल, खेती और उद्योगों पर असर डालेगा डीजल

    By Pradeep Diwedi Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 25 May 2026 01:41 PM (IST)

    Petrol and Diesel Price Hike : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से लोगों की चिंता बढ़ गई है। इसका खेती, उद्योगों और परिवहन पर सीधा असर पड़ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. परिवहन लागत बढ़ने से किराया बढ़ने की संभावना जता रहे लोग।

    2. असर सीधे आम लोगों के बजट और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ रहा।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। Petrol and Diesel Price Hike in Meerut : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बीते कुछ दिनों में तेल कंपनियों द्वारा कई बार दाम बढ़ाए जाने का असर अब मेरठ की सड़कों से लेकर खेती, उद्योगों और बाजार तक साफ दिखाई देने लगा है।

    पश्चिम एशिया में हालात ठीक न होने से भारत में ईंधन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। ताजा बढ़ोतरी के बाद मेरठ में पेट्रोल करीब 99 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 101.61 रुपये हो गए हैं। वहीं डीजल 95.10 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। मई महीने में डीजल की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है। 

    ईंधन की बढ़ती कीमतों का असर अब सीधे आम लोगों के बजट और रोजमर्रा की जरूरतों पर दिखाई देने लगा है। ताजा बढ़ोतरी के बाद वाहन चालकों में नाराजगी है। 

    ईंधन महंगा होने का सीधा असर परिवहन व्यवस्था पर पड़ रहा है। शहर में ऑटो व माल ढुलाई से जुड़े वाहनों का किराया बढ़ने की संभावना है। उधर बिजली की किल्लत से डीजल के भरोसे किसान और उद्यमी हैं, इन पर भी असर पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें- बार-बार क्यों बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? 11 दिनों में 7 रुपये की बढ़ोतरी; पूरी डिटेल

    यह भी पढ़ें- दो हफ्ते में चौथी बार Petro- Diesel Price Hike, देखें लखनऊ में कितना हुआ रेट और पहले था कितना और अब क्या

     

     

    खबरें और भी