Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pistachio lounge: इस रक्षाबंधन घर में बनाएं बाजार की महंगी मिठाई, देसी घी में बनी पिस्ता लौंज, ये है रेसिपी

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Tue, 29 Aug 2023 06:21 AM (IST)

    Pista Lounge Recipe For Raksha Bandhan रक्षाबंधन के पर्व पर ही पिस्ता लौंज बाजार में आती है। इसकी कीमत बाजार में करीब तीन हजार रुपये प्रति किलोग्राम ह ...और पढ़ें

    सब मिठाईयों में अलग है देसी घी में बनी पिस्ता लौंज
    सब मिठाईयों में अलग है देसी घी में बनी पिस्ता लौंज

    मेरठ, जागरण संवाददाता। सभी सूखे मेवों में पिस्ता का स्वाद और रंग सबसे खास और अलग है। इसका हल्का नमकीन स्वाद इसे सभी मेवों से अलग करता है। इसे सभी तरह की मिठाई हलवा और खीर में डालकर उनका स्वाद बढ़ाया जा सकता है। लेकिन सिर्फ पिस्ता की ही मिठाई वह भी देसी घी में बनी हो तो बात ही क्या है।

    रक्षाबंधन के लिए इस बार तैयार है, स्वादिष्ट पिस्ता लौंज

    भाई बहन के असीम प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन के लिए इस बार तैयार है, स्वादिष्ट पिस्ता लौंज। जो सभी मिठाईयों से अलग तो है ही साथ ही इसका स्वाद भी सबसे अलग है। हरे रंग की पिस्ता लौंज और उस पर लगा चांदी का वर्क इसे सबसे आकर्षक बनाता है। 

    पिस्ता लौंज बनाने की विधि

    • पिस्ता लौंज बनाने के लिए पिस्ता, देसी घी और चीनी बस इन तीन चीजों की ही जरूरत होती है।
    • सबसे पहले पिस्ता को मिक्सी में हलका दरदरा पीसा जाता है।
    • इसके बाद कढ़ाई में पिस्ता और देसी घी डालकर अच्छी तरह से भूना जाता है।
    • जब तक कि दोनों अच्छी तरह मिक्स न हो जाए और दोनों की मिली जुली खुशबू ने आने लगे।
    • अब दूसरी ओर चाशनी तैयार करे।
    • चाशनी अच्छी तरह से पक जाने के बाद उसमें देसी घी में भूना हुआ पिस्ता मिला दें।
    • अब एक प्लेट या परात में हलका सा देसी घी लगाकर पिस्ता मिक्स को डालकर फैला दें, और ठंडा होने के लिए रख दें।
    • पिस्ता लौंज ठंडा होने पर उसके ऊपर चांदी का वर्क लगा दें। बस तैयार है रक्षाबंधन पर्व के लिए स्वादिष्ट पिस्ता लौंज। 

    बाउंड्री रोड स्थित द होस्त हीरा स्वीट्स के यूनिट मैनेजर मुकेश कुमार बता रहे हैं, पिस्ता लौंज बनाने की रेसिपी। जिसे बनाना तो बहुत आसान है। लेकिन इसे बनाने में समय के साथ काफी मेहनत भी लगती है। पिस्ता लौंज की कीमत 3 हजार रुपये प्रति किलो है।