Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ: 12 फीट से ऊंचे DJ वाली डाक कांवड़ पर पुलिस की कार्रवाई, हरिद्वार-अलीगढ़ आ रहे ट्रक से उतरवाए बॉक्स

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 11:35 AM (IST)

    पुलिस ने मोदीपुरम फ्लाईओवर पर हरिद्वार से अलीगढ़ जा रही एक डाक कांवड़ को रोका, क्योंकि उस पर लगा डीजे 12 फीट से अधिक ऊंचा था। सुरक्षा मानकों का उल्लंघ ...और पढ़ें

    मोदीपुरम में पुलिस ने रोका 12 फीट से ऊंचा डीजे वाला डाक कांवड़ ट्रक।

    मोदीपुरम में पुलिस ने रोका 12 फीट से ऊंचा डीजे वाला डाक कांवड़ ट्रक।

    HighLights

    1. मोदीपुरम फ्लाईओवर पर पुलिस ने रोकी डाक कांवड़

    2. 12 फीट से अधिक ऊंचे डीजे बॉक्स उतरवाए गए

    3. सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई

    जागरण संवाददाता, मोदीपुरम (मेरठ)। दिल्ली-देहरादून कांवड़ यात्रा मार्ग पर मोदीपुरम फ्लाईओवर के निकट पुलिस के प्रेशर प्वाइंट कैंप पर 12 फीट से अधिक ऊंचाई पर लगाए गए डीजे के खिलाफ कार्रवाई की गई। हरिद्वार से अलीगढ़ जा रही डाक कांवड़ के साथ चल रहे ट्रक पर निर्धारित मानक से अधिक ऊंचाई पर लगाए गए डीजे के बॉक्स पुलिस ने उतरवा दिए। इस दौरान कुछ कांवड़ियों ने विरोध भी जताया, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा नियमों का हवाला देते हुए कार्रवाई पूरी कराई।

    दिल्ली-देहरादून कांवड़ यात्रा मार्ग पर मोदीपुरम फ्लाईओवर के पास बनाए गए पुलिस कैंप (प्रेशर प्वाइंट) पर कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराया गया। हरिद्वार से अलीगढ़ जा रही एक डाक कांवड़ के साथ चल रहे ट्रक पर निर्धारित सीमा से अधिक ऊंचाई पर डीजे लगाया गया था। पुलिस ने जांच में पाया कि डीजे की ऊंचाई 12 फीट से अधिक है, जिसके बाद ट्रक को रोककर कार्रवाई की गई।

    मोदीपुरम फ्लाईओवर पर उतरवाए बॉक्स

    कार्रवाई के दौरान सीओ दौराला शिव ठाकुर, थाना प्रभारी दौराला भरत सारस्वत तथा प्रेशर प्वाइंट पर तैनात दिवसाधिकारी दारोगा मुनेश कुमार सिंह मौके पर मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ियों को शासन की गाइडलाइन और सुरक्षा मानकों की जानकारी देते हुए ट्रक पर लगे डीजे के ऊपरी बॉक्स उतरवाए।

    इस दौरान डाक कांवड़ के साथ चल रहे कुछ कांवड़ियों ने कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें समझाया कि यह कदम केवल उनकी सुरक्षा और जनहित को ध्यान में रखते हुए उठाया जा रहा है। समझाने के बाद डीजे के अतिरिक्त बॉक्स ट्रक से उतरवा दिए गए।

    खबरें और भी

    हरिद्वार से अलीगढ़ जा रही 25 कांवड़ियों की डाक कांवड़ पर कार्रवाई

    डाक कांवड़ के साथ करीब 25 कांवड़िये चल रहे थे। कार्रवाई पूरी होने के बाद सुरक्षा मानकों के अनुरूप कांवड़ को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। 

    सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 12 फीट से अधिक ऊंचाई और दस फीट चौड़ाई वाली कांवड़ अथवा डीजे को मार्ग पर चलने की अनुमति नहीं है। अधिक ऊंचाई होने पर सड़क के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइनों की चपेट में आने अथवा डीजे गिरने जैसी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पूरे कांवड़ यात्रा मार्ग पर ऐसे वाहनों की लगातार जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- स्कूलों की छुट्टी: मेरठ में 12 अगस्त तक सभी विद्यालय-कॉलेज बंद, कांवड़ यात्रा के चलते डीएम का आदेश

    यह भी पढ़ें- मेरठ में बदला ट्रैफिक: दिल्ली-रुड़की हाईवे वन-वे, दिल्ली-उत्तराखंंड जाने के लिए चुनें ये रास्ते