Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिजली संबंधी समस्या का समाधान चाहिए तो हेल्प डेस्क पा आइये... विशेष शिविर 31 अगस्त तक

    By Om Bajpai Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sun, 02 Aug 2026 01:27 PM (GMT+05:30)

    पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मेरठ में 1 से 31 अगस्त तक विशेष शिविर लगाएगा। इन शिविरों में उपभोक्ता बिजली बिल संशोधन, भार वृद्धि और खराब मीटर ...और पढ़ें

    (प्रतीकात्मक फोटो)

    (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. एक से आगामी 31 अगस्त तक विशेष शिविर लगेंगे।

    2. बिल संशोधन, भार वृद्धि, खराब मीटर का समाधान।

    3. शिकायतों का पंजीकरण 1912 हेल्पडेस्क पर होगा।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा एक अगस्त से 31 अगस्त तक उपखंड, अधिशासी अभियंता के कार्यालयों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। अधीक्षण अभियंता को इनका नोडल अधिकारी नामित किया गया है। प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने इन शिविरों का अधिक से अधिक प्रचार करने को कहा है। इन शिविरों में बिल संशोधन, भार वृद्धि, खराब मीटर, बिल जमा करने में हो रही परेशानियों का समाधान किया जाएगा।

    प्रत्येक शिकायत का 1912 हेल्पडेस्क पर पंजीकरण कराया जाएगा। शिकायतों के समाधान की सूचना उपभोक्ताओं को मोबाइल नंबर पर दिया जाएगा। बिल में अगर कोई शिकायत है तो उसका संशोधन कर उपभोक्ताओं को संशोधित बिल दिया जाएगा। प्रबंध निदेशक ने सभी उपखंड अधिकारी, अधिशासी अभियंता और अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक उपभोक्ता की शिकायत दर्ज हो। प्रबंध निदेशक ने उपभोक्ताओं से शिविरों का लाभ लेने की अपील की है।