साहिबाबाद में मालगाड़ी बेपटरी होने के बाद मेरठ में ट्रेन संचालन प्रभावित, Namo Bharat व बसों से रवाना हुए यात्री
साहिबाबाद में कोयले से लदी मालगाड़ी पटरी से उतरने के कारण दिल्ली-गाजियाबाद रूट पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। यात्रियों को भारी परेशानी हुई। कई ट् ...और पढ़ें

HighLights
साहिबाबाद में कोयले से लदी मालगाड़ी पटरी से उतरी।
दिल्ली-गाजियाबाद रूट पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित।
जागरण संवाददाता, मेरठ। साहिबाबाद में रेलवे ट्रैक पर कोयले से भरी मालगाड़ी पटरी से उतरने के बाद दिल्ली-गाजियाबाद रूट पर ट्रेनों का संचालन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इसका मेरठ के यात्रियों पर भी प्रभाव पड़ा। मंगलवार सुबह दिल्ली जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शटल ट्रेन को मुरादनगर में रोक दिया गया। ट्रेन डेढ़ घंटे बाद परिवर्तित रूट से रवाना हुई। इसी तरह सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली परिवर्तित रूट से रवाना हुई। यह ट्रेनें साहिबाबाद, तिलक ब्रिज, नई दिल्ली, सदर बाजार स्टेशन नहीं जा रही हैं। इसी तरह दिल्ली से आने वाली ट्रेनें भी प्रभावित हैं। यात्री रोडवेज बसों और रैपिड ट्रेन (Namo Bharat) से दिल्ली के लिए रवाना हुए।
गौरतलब है कि उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के अंतर्गत आने वाले गाजियाबाद और नई दिल्ली रेलखंड के बीच रात करीब 1:55 बजे मालगाड़ी के 6 लोडेड वैगन अचानक पटरी से उतर गए। इसके कारण दिल्ली-गाजियाबाद मार्ग पर रेल संचालन बुरी तरह प्रभावित हो गया। हालांकि यह राहत की बात यह रही कि किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ।
पटरी से नीचे उतरे मालगाड़ी के डिब्बो को हटाने का काम चल रहा है। बताया जाता है कि रेलवे प्रशासन द्वारा 24 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है, जिन्हें दिल्ली-नई दिल्ली के रूट पर चलाया जा रहा है। ट्रेन संख्या 54474 (सहारनपुर-दिल्ली) को परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद- दिल्ली सराय रोहिल्ला दिल्ली होकर चलाया गया है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- साहिबाबाद में मालगाड़ी बेपटरी, दिल्ली-गाजियाबाद रूट पर 100 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित
ट्रेनों के देरी से रहने पर यात्री परेशान
खुर्जा: जंक्शन स्टेशन पर रूकने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के देरी से रहने पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों ने तो अन्य ट्रेनों के जरिए अपना सफर पूरा किया।
खुर्जा जंक्शन पर करीब 12 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव है। सोमवार को पुरानी दिल्ली से टूंडला जाने वाली पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय से तीन घंटे देरी से स्टेशन पर आई। इसके अलावा कटिहार से अमृतसर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस दो घंटे, सीतामढ़ी से आनंद विहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस, अलीपुरद्वार से पुरानी दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस, कोलकाता से कालका जाने वाली हावड़ा कालका मेल, लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक-एक घंटा देरी से रहीं। जिसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।