Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'T-20 विश्व कप में पाक को सता रहा हार का डर, इस कारण भारत के साथ खेलने से भाग रहा', मैच बॉयकॉट मामले पर बोले संगीत सोम

    By Anuj Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Tue, 03 Feb 2026 02:09 PM (GMT+05:30)

    भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि पाकिस्तान भारत से खेलने से इसलिए बचता है क्योंकि उसे हार का डर है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की भारत के सामन ...और पढ़ें

    सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम (फाइल फोटो)

    सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मैच खेलने से इन्कार का मामला।

    2. सरधना के पूर्व विधायक बोले- आंतरिक अव्यवस्था और अस्थिरता से जूझ रहा है पाक।

    जागरण संवाददाता, सरधना (मेरठ)। Sangeet Som On Pakistan Boycott India match: टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मैच खेलने से इन्कार करने पर भाजपा के सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम ने प्रतिक्रिया दी है। 

    उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने भारत से खेलने के लिए इसलिए मना कर दिया, क्योंकि उसे हार का डर है। पाकिस्तान की भारत के सामने कोई औकात नहीं है। जब भी पाकिस्तानी क्रिकेट टीम भारत से हारती है तो वहां की जनता अपने खिलाड़ियों के साथ मारपीट करती है।

    संगीत सोम ने कहा कि भारत खेल के हर क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। पाकिस्तान आंतरिक अव्यवस्था और अस्थिरता से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत से हार के बाद खिलाड़ियों को जनता के गुस्से का शिकार होना पड़ता है।

    यह भी पढ़ें- भाजपा के पूर्व MLA संगीत सोम को परिवार सहित बम से उड़ाने की धमकी, बांग्लादेश के नंबरों से आए फोन

    यह वहां की विफल व्यवस्था को दर्शाता है। पूर्व विधायक ने कहा कि भारत हमेशा खेल भावना के साथ मैदान में उतरता है और अपनी प्रतिभा के दम पर जीत हासिल करता है।

    यह भी पढ़ें- सपा MLA अतुल प्रधान ने संगीत सोम पर उठाए सवाल, बोले- कुरैशी के साथ करते हैं मीट कारोबार, शाहरुख खान से है दिक्कत

    यह भी पढ़ें- IPL से बाहर होंगे मुस्ताफिजुर रहमान, इसे लेकर भाजपा के पूर्व MLA संगीत सोम ने दिया बड़ा बयान, बताया सनातनियों की जीत