मेरठ में थाने के सामने दारोगा की कार बनी सांप का घर, इंजन में छिपने के कारण तलाशना भी हुआ मुश्किल; मची अफरातफरी
Meerut News: हस्तिनापुर थाने के सामने दारोगा की कार के इंजन में एक सांप घुस गया, जिससे पुलिसकर्मियों और लोगों में दहशत फैल गई। ...और पढ़ें

दारोगा की कार से निकाला गया सांप।
HighLights
हस्तिनापुर थाने के बाहर ढाई घंटे तक मचा रहा हड़कंप।
सांप को देखने वालों की थाने के सामने लगी भीड़।
संवाद सहयोगी, हस्तिनापुर (मेरठ)। हस्तिनापुर थाने के सामने उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब थाने के बाहर खड़ी दारोगा की कार के इंजन में अचानक एक बड़ा सांप घुस गया। सांप के कार में घुसने की सूचना से पुलिसकर्मियों दहशत में आ गए। देखते ही देखते थाने के सामने लोगों की भीड़ लग गई।
कार मालिक दारोगा अर्जुन पवार ने बताया कि बाहर खड़े लोगों ने उन्हें बताया कि उनकी कार में एक सांप घुस गया है। पुलिसकर्मियों ने पहले सांप को बाहर निकालने का प्रयास किया। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। वनकर्मी नितिन त्यागी व अन्य कर्मी रेस्क्यू उपकरणों के साथ पहुंचे। सांप कार के इंजन के अंदर जाकर छिप गया और उसे तलाश करना भी मुश्किल हो गया। वन कर्मियों के लिए भी इंजन बीच से सांप को निकालना चुनौती बन गया।
सांप कभी गाड़ी के नीचे से तो कभी टायर वाले हिस्से में घुस जाता। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद वन कर्मियों ने सांप को सुरक्षित बाहर निकाला और जंगल में सुरक्षित छोड़ा। सांप के पकड़े जाने के बाद ही दारोगा, पुलिस स्टाफ ने राहत की सांस ली। रेंजर खुशबू उपाध्याय ने बताया कि पकड़े गए सांप को आबादी से दूर प्राकृतिक वास में छोड़ दिया है।
11 साल के बच्चे पर कुत्ते ने किया हमला
सरधना: कस्बे में मेरठ-नानू रोड पर बीते रविवार को 11 साल का बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी कुत्ते ने उसे गिराकर पेट पर हमला कर दिया। जिसके बाद असद जमीन पर गिर गया और उसने पेट पर दांत मार दिए। तभी शोर-शराबा होने पर आसपास के परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने कुत्ते को कैसे-तैसे भगाया।
खबरें और भी
इसके बाद आनन-फानन में उसे सीएचसी ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया। असलम ने बताया कि जब उसका भतीजा असद जमीन पर नीचे गिर गया। तभी हमले के दौरान कुत्ते का दांत असद की टी-शर्ट में फंस गया था। इस दौरान कुत्ते ने उसे नौचने की कोशिश भी की।