यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कभी दिल्ली तो कभी मेरठ... 11 साल तक करता रहा दुष्कर्म, युवती ने पुलिस को जाकर बता दी एक-एक बात
दिल्ली की एक युवती ने मेरठ के नईम पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार 11 साल पहले उनकी मुलाकात हुई और नईम ने शादी ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मेरठ। दिल्ली निवासी पीड़ित युवती ने बताया कि 11 साल पहले दिल्ली की सुंदर नगरी स्थित पार्क में उसकी मुलाकात मजीदनगर निवासी लिसाड़ी गेट के मजीदनगर निवासी नईम से हुई थी। इसके बाद उन दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी।
आरोप है कि नईम ने उससे शादी की बात कही। जिस पर उसने हामी भर दी। इसके बाद नईम कभी दिल्ली तो कभी मेरठ में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। सोमवार को नईम ने उसे शादी करने के लिए अपने घर बुलाया था। वह उसे होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
शादी की बात करने पर की मारपीट
जब उसने शादी की बात कही तो आरोपित ने उसके साथ मारपीट की और भैंसाली बस अड्डे पर ले जाकर दिल्ली जाने वाली बस में बैठा दिया। मेट्रो प्लाजा आने पर युवती बस से उतर गई और लिसाड़ी गेट थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ नामजद तहरीर दी। थाना प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि पीड़िता आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
ये भी पढे़ं -