Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ में भीषण हादसा: कैंटर से भिड़ंत के बाद बाइक सवार दो युवकों की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार

    By Digital Desk Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Thu, 25 Jun 2026 02:18 PM (IST)

    Meerut News : मेरठ में बाइक और कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। नितिन की मौके पर, जबकि आशीष की अस्पताल में मौत हुई। ...और पढ़ें

    नितिन व आशीष के फाईल फोटो।

    नितिन व आशीष के फाईल फोटो।

    HighLights

    1. परीक्षितगढ़ मार्ग पर बाइक-कैंटर की भीषण टक्कर।

    2. किठौर निवासी नितिन और आशीष की हुई मौत।

    संवाद सूत्र, किठौर (मेरठ)। परीक्षितगढ़ से किठौर लौट रहे बाइक सवार युवक राधना पुलिस चौकी के पास ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे कैंटर वाह से टकरा गए। इस दर्दनाक हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

    हादसे के बाद चालक कैंटर छोड़कर भागा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्वजनों को अवगत कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और कैंटर को कब्जे में ले लिया।

    किठौर निवासी नितिन (35) पुत्र राजेंद्र कुमार वर्मा भावनपुर के जई गांव में सर्राफे की दुकान करता था। बुधवार रात वह अपने दोस्त आशीष (33) पुत्र सुनील शर्मा के साथ बाइक पर गांव जई से किठौर लौट रहा था।

    करीब 11:45 बजे राधना पुलिस चौकी के पास आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करते समय वह सामने से आई कैंटर की चपेट में आ गया। इस दर्दनाक हादसे में नितिन की मौके पर मौत हो गई, जबकि आशीष गंभीर घायल हो गया।

    हादसे के दौरान घटनास्थल से आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के स्वजन को अवगत कराते हुए मृतक को मर्चरी भिजवाकर क्षतिग्रस्त बाइक और कैंटर को कब्जे में लिया। 

    यह भी पढ़ें- मेरठ में प्रेमिका ने रेप का मुकदमा दर्ज कराया तो युवक ने सीने में गोली मारकर की आत्‍महत्‍या

    आशीष को मेरठ के एसएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया लेकिन हालत गंभीर देख उसे आनंद हॉस्पिटल रेफर किया गया। जहां गुरुवार दोपहर 2 बजे आशीष ने भी दम तोड़ दिया। हादसे की खबर से पीड़ित स्वजन में कोहराम मच गया। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मेरठ में तेरहवीं का बुलावा नहीं देने पर खूनी संघर्ष, लोहे की राॅड और धारदार हथियार से हमला; महिला समेत तीन गंभीर