Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP बोर्ड की इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा की तैयारी पूरी, मेरठ समेत 17 जिलों में 9625 परीक्षार्थी

    By Rajendra Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 27 Jul 2026 03:41 PM (IST)

    यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा में क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय मेरठ के तहत 17 जिलों में कुल 9625 परीक्षार्थी दो प ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. मंगलवार को होगी यूपी बोर्ड इंप्रूवमेंट, कंपार्टमेंट परीक्षा।

    2. मेरठ में पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज परीक्षा केंद्र बना।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। यूपी बोर्ड की वर्ष -2026 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा मंगलवार को होगी। परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। मेरठ जिले में कुल 716 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें हाई स्कूल के 273 व इंटरमीडिएट के 443 अभ्यर्थी परीक्षार्थी शामिल हैं।

    यह परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 से दोपहर 11.45 बजे व दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

    जिले के सभी परीक्षार्थियों के लिए पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज बेगमपुल रोड पर परीक्षा केंद्र बनाया गया है।पहली पाली में हाई स्कूल की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा होगी, जबकि द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की कपार्टमेंट परीक्षा होगी।

    क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय मेरठ के तहत मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़ व आगरा मंडल के कुल 17 जिले आते हैं । इन जिलों के 9625 परीक्षार्थी परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें हाई स्कूल के 5,055 व इंटरमीडिएट के 4,570 परीक्षार्थी शामिल हैं।

    परीक्षा के लिए सभी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने संबंधित विद्यालयों को भेज दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल ने सभी प्रधानाचार्य को परीक्षा को लेकर निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित नहीं होना चाहिए।

    मूटा ने की मांग, परीक्षा पारिश्रमिक की दरों में हो वृद्धि

    मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (मूटा) की ओर से उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) कार्यकारिणी की बैठक मेरठ कालेज में आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा पारिश्रमिक की दरों में संशोधन कर वृद्धि की मांग की गई। साथ ही नवसृजित गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ के कार्यकारिणी के प्रथम निर्वाचन के लिए वर्धमान कालेज शिक्षक संघ बिजनौर को निर्वाचन स्थल के रूप में नामित किया गया।

    खबरें और भी

    फुपुक्टा में चुनाव सुधार से संबंधित समिति डा. अवधेश सिंह की अध्यक्षता में गठित की। इसके साथ ही मानदेय आमेलन से वंचित शिक्षकों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की मांग की गई। फुपुक्टा सचिव प्रदीप सिंह ने कहा कि निदेशालय द्वारा मांगे न माने जाने की दशा में आंदोलन किया जाएगा। कार्यकारिणी की बैठक में गोरखपुर सिद्धार्थ नगर प्रयागराज, कानपुर, आगरा, अलीगढ़, आजमगढ़, सहारनपुर तथा पूरे प्रदेश से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया।