Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Board Exam: 'सिर्फ प्रयागराज में 24 फरवरी की परीक्षा है स्थगित, भम्र में ना रहें छात्र' ; उप सचिव ने दोहराई जानकारी

    Updated: Sat, 22 Feb 2025 03:49 PM (IST)

    UP Board Exam 2025 यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हो रही हैं लेकिन प्रयागराज में महाकुंभ के चलते 24 फरवरी को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी ...और पढ़ें

    UP Board Exam: यूपी बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हो रही है।
    UP Board Exam: यूपी बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हो रही है।

    HighLights

    1. यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च से
    2. क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय मेरठ ने दिया तैयारी को अंतिम रूप
    3. मेरठ समेत प्रदेश के बाकी जनपदों में यथावत होगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं

    जागरण संवाददाता, मेरठ। UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड की वर्ष-2025 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आगामी 24 मार्च से शुरू हो रही हैं। क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय मेरठ ने परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। उधर, प्रयागराज महाकुंभ के चलते केवल प्रयागराज जनपद में 24 फरवरी को होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा को स्थगित किया है।

    यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आगामी 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। जिला स्तर के कंट्रोल रूम को राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया है।

    वहीं, क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ से सभी 17 जिलों की निगरानी की जाएगी। वहीं, महाकुंभ के चलते प्रयागराज जनपद में 24 फरवरी की परीक्षा स्थगित होने से परीक्षार्थियों में भ्रम की स्थिति हो गई है। उप सचिव बोले, केवल प्रयागराज जनपद में स्थगित की गई है 24 फरवरी की परीक्षा।

    माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज सचिव भगवती सिंह द्वारा केवल 24 फरवरी को जनपद प्रयागराज की यूपी बोर्ड की परीक्षा स्थगित करने के बारे में जारी किए गए आदेश की कापी।

    महाकुंभ के चलते प्रयागराज की परीक्षा में हुआ संशाेधन

    क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय मेरठ के उप सचिव प्रशासन रविंद्र पाल सिंह का कहना है, कि जनपद प्रयागराज में महाकुंभ के चलते 24 फरवरी को होने वाली परीक्षा के कार्यक्रम में संशोधित किया गया है। केवल प्रयागराज जनपद में 24 फरवरी को होने वाली परीक्षा अब आगामी 9 मार्च को होगी। 24 की परीक्षा का समय वही रहेगा। यानी 24 फरवरी को सुबह व शाम की पाली में होने वाली हाई स्कूल वह इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 9 मार्च को पूर्व निर्धारित पाली के अनुसार ही होगी।

    मेरठ व अन्य स्थानों पर निर्धारित समय पर होगी परीक्षा

    क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय मेरठ के उप सचिव सिंह ने स्पष्ट किया कि प्रदेश के बाकी मेरठ समेत सभी जनपदों में 24 फरवरी को हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी।

    खबरें और भी

    सचिव ने जारी किए आदेश

    उन्होंने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव प्रयागराज भगवती सिंह ने इस बारे में आदेश जारी किए हैं। सचिव ने मेरठ समेत प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को भी इस बारे में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि परीक्षार्थियों को अपने माध्यम से भी अवगत करा दें। 

    ये भी पढ़ेंः Saint Premanand: अनिरुद्ध कुमार पांडे नहीं हूं... कानपुर अब धोखा, आखिर क्यों संत प्रेमानंद ने कही ये बात

    ये भी पढ़ेंः देह व्यापार की काली कहानी: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर असम से बुलाईं लड़कियां, ग्राहकों को देते थे होम डिलीवरी