Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Board Compartment Exam: 'शायद आज पानी बरसे' से लेकर 'मैला आंचल' तक, हिंदी के पेपर में पूछे गए कई रोचक सवाल

    By Rajendra Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Tue, 28 Jul 2026 04:13 PM (GMT+05:30)

    UP Board Improvement and Compartment Exam: मेरठ में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच हुई, जिसमें हिंदी विष ...और पढ़ें

    पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज मेरठ से परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी।

    पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज मेरठ से परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी।

    HighLights

    1. मेरठ में यूपी बोर्ड की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा कड़ी सुरक्षा में हुई।

    2. बारिश के कारण परीक्षार्थियों को आवागमन में परेशानी हुई।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से आयोजित यूपी बोर्ड की वर्ष-2026 की हाईस्कूल इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा मंगलवार को कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच सुबह की पाली में हुई। हिंदी विषय की परीक्षा में कई रोचक सवाल भी पूछे गए।उधर, बरसात के चलते परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

    इनमें एक सवाल था, शायद आज पानी बरसे यह वाक्य किस प्रकार का है। विकल्प के रूप में प्रश्नवाचक वाक्य, निषेधात्मक वाक्य, संदेहात्मक वाक्य व साधारण वाक्य दिया गया था। सही विकल्प संदेहात्मक वाक्य रहा।

    दूसरा सवाल था सुडौल शरीर में कौन सा विशेषण है। इसके चार विकल्प दिए गए थे। गुणवाचक विशेषण, संख्यावाचक विशेषण, सार्वनामिक विशेषण व परिणाम वाचक विशेषण। इसका सही उत्तर गुणवाचक विशेषण रहा। तीसरा सवाल था, सरस्वती पत्रिका के संपादक कौन रहे हैं। इसका सही उत्तर हजारी प्रसाद द्विवेदी रहा। राम-सीता में कौन सा समास है। सही उत्तर द्वंद समास रहा।

    यूपी बोर्ड की हाई स्कूल इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट तथा इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज मेरठ को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पहली पाली में सुबह 8:30 से 11:45 तक हाईस्कूल के विभिन्न विषयों की परीक्षा हुई। हाई स्कूल की परीक्षा में कुल 273 परीक्षार्थी पंजीकृत है, जबकि इंटरमीडिएट में 443 परीक्षार्थी पंजीकृत है।

    हिंदी विषय में यह सवाल पूछे गए

    भाव विलास के रचनाकार कौन है। सही उत्तर देव रहा। भूषण किस रस के प्रमुख कवि माने जाते हैं। सही उत्तर वीर रस रहा। छायावाद का प्रमुख महाकाव्य है। सही उत्तर कामायनी रहा। जयशंकर प्रसाद किस युग के प्रमुख कवि हैं। सही उत्तर छायावाद रहा।

    खबरें और भी

    तार सप्तक का प्रकाशन कब हुआ। सही उत्तर 1943 रहा। कफन कहानी के लेखक कौन हैं। सही उत्तर प्रेमचंद रहा। रामचंद्र शुक्ल किस युग के प्रमुख आलोचक हैं। चंद्रगुप्त नाटक के नाटककार कौन हैं। मैला आंचल के लेखक कौन हैं। सरस्वती पत्रिका के संपादक कौन रहे हैं। करुण रस का स्थाई भाव क्या है। परिचय शब्द में किस उपसर्ग का प्रयोग किया गया है।

    इसी तरह के कई अन्य और भी सवाल पूछे गए। इससे पूर्व परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर सगन तलाशी के बाद ही सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5:15 बजे तक इंटरमीडिएट के विभिन्न विषयों की कंपार्टमेंट परीक्षा हुई।