Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Board News: यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर, 14 मई तक कर सकते हैं ये काम, फीस है मात्र 500 रुपये

    Updated: Sun, 28 Apr 2024 03:10 PM (GMT+05:30)

    UP Board News In Hindi यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम 20 अप्रैल को जारी हो गया था। इस बार भी यूपी बोर्ड परीक्षार्थी के लिए स्क्रूटनी की व्यवस्था है। 10व ...और पढ़ें

    UP Board scrutiny: यूपी बोर्ड परीक्षार्थी 14 मई तक कर सकते हैं स्क्रूटनी के लिए आनलाइन आवेदन
    UP Board scrutiny: यूपी बोर्ड परीक्षार्थी 14 मई तक कर सकते हैं स्क्रूटनी के लिए आनलाइन आवेदन

    HighLights

    1. 14 मई के बाद किसी भी प्रकार से आवेदन नहीं स्वीकारे जाएंगे
    2. 20 अप्रैल को आया था 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम

    जागरण संवाददाता, मेरठ। यूपी बोर्ड की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में सम्मिलित हुए परीक्षार्थी अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की सन्निरीक्षा यानि स्क्रूटनी के लिए आगामी 14 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

    20 अप्रैल को घोषित किया गया था 10वीं 12वीं का परिणाम

    यूपी बोर्ड की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की वर्ष-2024 की परीक्षा का परिणाम गत 20 अप्रैल को घोषित हुआ था। अब माध्यमिक शिक्षा परिषद ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह आवेदन आनलाइन आगामी 14 मई तक किए जा सकते हैं। क्षेत्रीय बोर्ड सचिव मेरठ कमलेश कुमार ने इस बारे में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि स्क्रूटनी से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश upmspedu.in पर उपलब्ध है।

    ये भी पढ़ेंः छह महीने से हरिद्वार में छिपा था यूपी का वांटेंड क्रिमिनल, गर्लफ्रेंड से मिलने की गलती कर बैठा और पुलिस ने धर दबोचा

    पांच सौ रुपये प्रति प्रश्न पत्र रखा गया है शुल्क

    क्षेत्रीय बोर्ड सचिव कमलेश कुमार ने बताया कि स्क्रूटनी के लिए परीक्षा शुल्क प्रति प्रश्नपत्र 500 रुपए निर्धारित किया गया है। आगामी 14 मई तक आनलाइन आवेदन करने के बाद 14 मई की तिथि में ही आवेदन पत्र को पंजीकृत डाक से क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय मेरठ के लिए भेजना होगा। बिना ऑनलाइन के सीधे अथवा कोरियर से भेजे गए आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

    ये भी पढ़ेंः  Lok Sabha Chunav: 'सरकार बनने पर किसानों को एमएसपी दिलाएंगे, कर्ज माफ करेंगे', संभल से अखिलेश यादव ने भरी हुंकार

    खबरें और भी