Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Chunav: 'सरकार बनने पर किसानों को एमएसपी दिलाएंगे, कर्ज माफ करेंगे', संभल से अखिलेश यादव ने भरी हुंकार

    Updated: Sun, 28 Apr 2024 02:25 PM (IST)

    अखिलेश ने बिलारी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम जहां गए हैं जिस तरह का माहौल है। इस बार जनता भाजपा के खिलाफ मतदान कर रही है। दूसरे चरण में भी ...और पढ़ें

    Lok Sabha Election: बिलारी में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे अखिलेश यादव। फाइल फोटो
    Lok Sabha Election: बिलारी में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे अखिलेश यादव। फाइल फोटो

    HighLights

    1. उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर रही है सरकार
    2. सरकार बनने पर माफ करेंगे किसानों का कर्ज

    जागरण संवाददाता, संभल। अखिलेश यादव ने रविवार को संभल लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया1 अखिलेश ने कहा कि चुनाव गर्मियों का है। जिस तरह का माहौल नजर आ रहा है। जनता ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया है। तीसरा चरण महत्वपूर्ण है। इस हिस्से से शुरू होकर हमारे घर तक चुनाव है। यहां से मैनपुरी तक चुनाव होने जा रहा है।

    अखिलेश ने कहा, रामपुर और मुरादाबाद जीत रहे हैं। फिर संभल कैसे पीछे छूटेगा। जब भाजपा की सबसे ज्यादा हार वाली सीट की गिनती हो, उसमें भी संभल आना चाहिए। चुनाव श्रद्धांजलि देने का चुनाव है। बर्क साहब को श्रद्धांजलि देने का वक्त है। वह अपने लोगों के हक को हमेशा खड़े रहते थे। भाजपा वाले घूम रहे हैं। पहले इन्होंने 400 पार का नारा दिया। दूसरा चरण में भूल गए। इन्हें हवा का रुख नहीं पता था। इसलिए 400 पार कह रहे थे। इस बार जनता 400 हराने जा रही है।

    ये भी पढ़ेंः रंगबाज बीवी कर्जदार पति; बुलेट पर गुटखा खाकर घूमती है, बोली− पति छोड़ दूं...शाैक नहीं, पेट्रोल डलवाकर परेशान हसबैंड

    Read Also: ...और फेरे से ही लाैट गई बरात; मंडप में बैठी दुल्हन को पता लगी दूल्हे की 'वो' बात, शादी से कर दिया इनकार

    किसानों की खाद और बिजली कर दी महंगी

    अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों की आय दोगुणी नहीं हुई। खाद और बिजली महंगी कर दी। विकसित भारत पर कटाक्ष किया। प्रधानों ने सहयोग न किया होता, तो विकसित यात्रा भी नहीं चल पाती। यह भूसे के लिए गांव के मुखिया पर दबाव बनाते हैं। इस बार भाजपा का सफाया होने जा रहा है। किसान आंदोलन में दीवार खड़ी करवा दी थी। एक हजार किसान शहीद हो गए।

    गठबंधन, सपा और पीडीए ने तय किया है, किसानों को एमएसपी दिलाएंगे। कर्ज माफ करेंगे। भाजपा वालों ने बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया है। 16 लाख करोड़ माफ किया है। जिन्होंने पांच करोड़ से ज्यादा वालों का कर्ज माफ किया। किसानों का नहीं किया है। 

    खबरें और भी