Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP में 'डिजिटल लेबर चौक' ऐप से एक क्लिक पर मिलेगा रोजगार, मजदूर और ठेकेदार ऐसे करें इसका इस्तेमाल; पूरी जानकारी

    By Sarvendra Pundir Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Tue, 04 Aug 2026 01:13 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने 'डिजिटल लेबर चौक' ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप निर्माण श्रमिकों को रोजगार के अवसर और सरकारी यो ...और पढ़ें

    डिजिटल हुआ 'लेबर चौक'; एक क्लिक पर मिलेगा रोजगार (AI जेनरेटिड फाेटो)

    डिजिटल हुआ 'लेबर चौक'; एक क्लिक पर मिलेगा रोजगार (AI जेनरेटिड फाेटो)

    HighLights

    1. श्रम विभाग ने लांच किया डिजिटल लेबर चौक ऐप, श्रमिक को ऑनलाइन मिलेगा काम

    2. बिल्डर, ठेकेदार, निर्माण एजेंसियों को भी आवश्यकता अनुसार मिल सकेंगे श्रमिक

    जागरण संवाददाता, मेरठ। निर्माण श्रमिकों को रोजगार और सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने डिजिटल लेबर चौक मोबाइल ऐप लांच किया है। इस ऐप के जरिए मजदूर, ठेकेदार, बिल्डर और निर्माण एजेंसियां एक ही डिजिटल प्लेटफार्म पर जुड़ सकेंगी।

    ऐप का उद्देश्य पारंपरिक लेबर चौक व्यवस्था को डिजिटल बनाकर श्रमिकों को रोजगार के अवसर और सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है।

    सहायक श्रमायुक्त राजेश मिश्रा ने बताया कि यह ऐप पारंपरिक लेबर चौक (मजदूर मंडी) को डिजिटल प्लेटफार्म में बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण है। ऐप के माध्यम से निर्माण श्रमिक अपना पंजीकरण कर अपनी योग्यता, अनुभव और कार्य संबंधी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

    दूसरी ओर बिल्डर, ठेकेदार, निर्माण एजेंसियां और अन्य नियोजक भी अपनी श्रमिक आवश्यकता के अनुसार इस प्लेटफार्म पर पंजीकरण कर सीधे श्रमिकों से संपर्क स्थापित कर सकेंगे। इससे श्रमिकों को काम तलाशने के लिए लेबर चौक पर घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा, वहीं नियोजकों को भी जरूरत के अनुसार प्रशिक्षित और पंजीकृत श्रमिक आसानी से उपलब्ध होंगे।

    ऐप के जरिए श्रमिक भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के साथ पात्रता के अनुसार आनलाइन आवेदन भी कर सकेंगे। इससे सरकारी सेवाएं अधिक पारदर्शी, सरल और समयबद्ध होंगी।

    ऐसे करें डिजिटल लेबर चौक ऐप का प्रयोग

    • ऐप को डाउनलोड करें। मोबाइल नंबर से पंजीकरण करें।
    • श्रमिक अपनी व्यक्तिगत जानकारी, कौशल, अनुभव और कार्य क्षेत्र दर्ज करें।
    • बिल्डर, ठेकेदार और निर्माण एजेंसियां अपनी श्रमिक आवश्यकता दर्ज करें।
    • ऐप दोनों पक्षों का मिलान कर सीधे संपर्क की सुविधा देगा।
    • श्रमिक ऐप के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी कर ऑनलाइन आवेदन करें।

    खबरें और भी