Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'यूपी का पहला ट्रैफिक पार्क किस जिले में खोला गया?', Police Bharti Exam में पूछे गए सवालों के ये हैं सही जवाब

    Updated: Sat, 31 Aug 2024 01:47 PM (IST)

    यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा (कांस्टेबल) में पूछे गए कुछ रोचक सवालों ने अभ्यर्थियों को हैरान कर दिया। उत्तर प्रदेश का पहला ट्रैफिक पार्क किस जिले में खोला ...और पढ़ें

    पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को कतार में लगवाकर तलाशी लेती पुलिस। जागरण
    पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को कतार में लगवाकर तलाशी लेती पुलिस। जागरण

    HighLights

    1. नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा में पूछा गया सवाल
    2. जिले में कुल 36 केंद्रों पर हुई पुलिस भर्ती परीक्षा

    जागरण संवाददाता, मेरठ। नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा (कांस्टेबल) शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच संपंन हुई। परीक्षा में देश-विदेश और प्रदेश की कई चर्चित घटनाओं, इतिहास एवं जीएसटी समेत अन्य विषयों को लेकर सवाल आए। इनमें उत्तर प्रदेश का पहला ट्रैफिक पार्क किस जिले में खोला गया? सही जवाब प्रयागराज रहा। भारत में जीएसटी के जनक कौन कहलाते हैं। सही जवाब अटल बिहारी वाजपेयी रहा।

    सुबह की पाली में हुई परीक्षा में कई रोचक सवाल भी आए। जिनके चार विकल्प दिए गए थे। पहला सवाल था कि लठमार होली उत्तर प्रदेश के किस शहर में मनाए जाने वाला एक अनोखा उत्सव है। सही जवाब बरसाना रहा। दूसरा सवाल प्रथम विश्व युद्ध कब शुरू हुआ था। सही जवाब 1914 रहा।

    तीसरा सवाल सद्गति पुस्तक जिस पर एक फिल्म बनी थी, किसके द्वारा लिखी गई थी। सही जवाब प्रेमचंद रहा। चौथा सवाल कौन सा देश भारत के साथ भूमि सीमा साझा नहीं करता है। सही जवाब मालदीव है। पांचवां सवाल भारत का सबसे बड़ा वन है। सही जवाब सुंदरवन रहा। इसी तरह के कई अन्य सवाल और भी आए।

    मध्य प्रदेश व बिहार तक से आए अभ्यर्थी

    नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा में शुक्रवार को दूर-दराज के इलाकों व प्रदेशों से भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मेरठ आए। इनमें अनेक अभ्यर्थी मध्य प्रदेश व बिहार के विभिन्न शहरों एवं क्षेत्र से आए। वहीं मेरठ व आसपास के जिलों में शामली, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, मुजफ्फरनगर व सहारनपुर समेत अन्य जिलों से अभ्यर्थी आए थे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें - 

    UP Police Exam: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का चौथा दिन भी रहा चुनौतीपूर्ण, 13 संदिग्ध अभ्यर्थी गिरफ्तार