विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather: यूपी में फिर होगी झमाझम बारिश! कहीं येलो तो कहीं ऑरेंज अलर्ट जारी; बर्फीली हवा ने किए हाथ सुन्न

Published: Fri, 17 Jan 2025 04:04 PM (IST)

साल 2025 की शुरुआत से मेरठ में लगातार हो रही बरसात ठंड को बढ़ा रही है। बुधवार रात बूंदाबांदी के ...और पढ़ें

यूपी में फिर होगी झमाझम बारिश! - प्रतीकात्मक तस्वीर।
यूपी में फिर होगी झमाझम बारिश! - प्रतीकात्मक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, मेरठ। साल 2025 की शुरुआत से ही कुछ दिनों के अंतराल पर हो रही बरसात ठंड के तेवर बढ़ा रही है। बुधवार देर रात बूंदाबांदी शुरू हो गई। गुरुवार सुबह बर्फीली हवा ने हाथ-पैर सुन्न कर दिए। गनीमत रही कि दोपहर में धूप निकल आई और लोगों ने राहत की सांस ली।

शाम होते ही वातावरण में गलन फिर से बढ़ गई। मौसम विज्ञानियों की मानें तो आगामी सप्ताह फिर से बरसात के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को कोहरे को लेकर मेरठ के लिए यलो और मुजफ्फरनगर के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है।

यलो अलर्ट जारी 

मध्यम श्रेणी का कोहरा पड़ने की आशंका में यलो अलर्ट जारी किया जाता है, जबकि आरेंज अलर्ट घने कोहरे की आशंका जताता है। जनवरी में अब तक तीन बार बरसात हो चुकी है। बुधवार की रात 2.6 मिलीमीटर पानी बरसा, अब तक 8.2 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है।

इस माह में औसतन 20 मिलीमीटर बरसात होती है। रह-रहकर हो रही बरसात ठंड के लिए उत्प्रेरक (ट्रिगर) का कार्य कर रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

21 से 23 जनवरी के बीच फिर बरसात के आसार

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि 18 जनवरी को हिमालय क्षेत्र में नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से 21 और 23 जनवरी के बीच एनसीआर और आसपास के इलाकों में बरसात की संभावना है। इस बीच कोहरे का प्रकोप रहेगा। दिन और रात के तापमान में गिरावट होगी।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को लखनऊ और प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सुबह और देर शाम को कोहरे का असर देखने को मिलेगा। हालांकि, दोपहर बाद मौसम साफ हो जाएगा और धूप निकलेगी, जिससे ठंड में राहत मिलेगी।

गुरुवार को लखनऊ में सुबह के समय बादल और सर्द हवाओं के कारण ठंड का असर ज्यादा था। दिन के दौरान हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन यह बेअसर रही।  उधर, प्रदेश में 20 जनवरी, सोमवार से मौसम में फिर बदलाव आ सकता है। उस दिन से देर रात और सुबह के समय कोहरे का असर बढ़ने की संभावना है।

ये भी पढ़ें - 

यूपी के इस जिले से निकला 'जय हिंद' का नारा, 1940 में मेरठ के घंटाघर का सायरन सुन नेताजी ने कह दी थी बड़ी बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।