Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: अचानक बदल गया मेरठ में मौसम का मिजाज, रात का तापमान लुढ़का; पंखे की हवा में ठंडक का अहसास

    Updated: Sat, 14 Sep 2024 03:15 PM (IST)

    Meerut Weather Update News In Hindi मेरठ में लगातार दूसरे दिन भी बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की है। मानसूनी बरसात के प्रतिशत में सुधार भी ...और पढ़ें

    Meerut News: मेरठ में मौसम बदला हुआ है।
    Meerut News: मेरठ में मौसम बदला हुआ है।

    HighLights

    1. 14 प्रतिशत कम हुई है अब तक सामान्य कम बरसात
    2. तापमान गिरने से पंखे में हल्की ठंडक का हो रहा अहसास

    जागरण संवाददाता, मेरठ। Weather Update Meerut: सितंबर में हुई बरसात ने मानसून सीजन में कमी को काफी हद तक पूरा कर दिया है। शुक्रवार को दिन और रात में बादल छाए रहे और रुक−रुक कर हल्की फुहारें पड़ती रही। मौसम विभाग ने छह मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की।

    14 प्रतिशत कम है मानसून की बरसात

    एक जून से 31 अगस्त तक जनपद में 383 मिलीमीटर बरसात हुई थी। जो सामान्य से 28 प्रतिशत कम थी। वहीं एक जून से 13 सितंबर तक 523 मिलीमीटर बरसात हुई है। जबकि 606 मिलीमीटर बरसात सामान्य रूप से होनी चाहिए। यह 14 प्रतिशत कम है।

    जनपद में लगातार दूसरे दिन बादलों का डेरा बना रहा सूरज के दर्शन नहीं हुए। तापमान में गिरावट के कारण रात में लोगों को पंखे बंद करने पड़े। हल्के कंबल ओढ़ना पड़ा। दिन और रात के तापमान का अंतर 3.8 डिग्री सेल्सियस रह गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 7.5 डिग्री कम 26.4 और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

    सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि कम दबाव का क्षेत्र मेरठ और आसपास के इलाकों में सक्रिय है। शनिवार को हल्की बरसात हो सकती है।

    हवा हुई शुद्ध

    दो दिनों से लगातार अच्छी बरसात से पश्चिम उप्र के कई जनपदों की वायु शुद्ध हो गई है। बुलंदशहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 21, मुरादाबाद में 26, मेरठ का 28, मुजफ्फरनगर का 29 गाजियाबाद, बागपत का 34 दर्ज किया गया।

    खबरें और भी

    सितंबर में सामान्य से अधिक बरसात का ट्रेंड

    पिछले सालाें के आंकड़ों को देखें तो सितंबर में सामान्य से अधिक बरसात ट्रेंड बन गया है। पिछले चार सालों में देखें तो तीन साल सामान्य से कम और एक साल सामान्य श्रेणी में रही। 13 सितंबर को सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे में 47.3 मिलीमीटर बरसात हुई है। 2022 में 66.8 मिलीमीटर बरसात 24 घंटे में हुई थी।

    ये भी पढ़ेंः IAS निधि गुप्ता वत्स अमरोहा की DM: 25 माह में पूरा कराया स्मार्ट सिटी का काम, बरेली को दिलाया खास मुकाम

    सितंबर में गत वर्षों में हुई बरसात

    वर्ष बरसात मिलीमीटर में

    • 2019 116.1
    • 2020 00
    • 2021 274
    • 2022 208.6
    • 2023 62.6
    • 2024 171.0

    ये भी पढ़ेंः IAS Transfer In UP: अरविंद कुमार चौहान शामली के नए DM, 18 महीने 15 दिन जिले में रहे IAS रविंद्र सिंह