Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update Meerut: झमाझम बरसात से लुढ़का पारा, आज भी बारिश के आसार, पानी बरसने से बिजली व्यवस्था चरमराई

    By OM BajpaiEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Sun, 10 Sep 2023 09:08 AM (GMT+05:30)

    मानसून की बारिश सावन में कम होने से गर्मी से लोग बेहाल रहे। बरसात के बाद मौसम का कलेवर बदल गया। लोगों ने सुहाने मौसम का आनंद लिया। अधिकतम तापमान भी उस ...और पढ़ें

    Weather Update: मेरठ में इस बार भादो की पहली अच्छी बरसात देखने को मिली
    Weather Update: मेरठ में इस बार भादो की पहली अच्छी बरसात देखने को मिली

    HighLights

    1. मानसून की बारिश से तापमान में गिरावट
    2. भादों में बरसात से किसानों के चेहरे खिले

    मेरठ, जागरण संवाददाता। मेरठ में इस बार भादो की पहली अच्छी बरसात देखने को मिली। शनिवार को सुबह के समय अच्छी बरसात हुई उसके बाद दिन भर बरसात का सिलसिला जारी रहा। वहीं रविवार को भी मौसम खुशनुमा रहा। बादलों ने डेरा जमा लिया।

    शनिवार शाम साढ़े पांच बजे तक 8.6 मिलीमीटर बरसात रिकार्ड की गई। जनपद में 24 अगस्त से मानसून ब्रेक की स्थिति चल रही थी। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। 

    थापर नगर में आधी रात गई बिजली

    शहर में हुई बरसात से कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो गई। वितरण और पारेषण की उच्च वोल्टता की लाइनों में फाल्ट होने से नौ घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। कैंट क्षेत्र में 33 केवी की लाइन में टहनी गिर गई। लगभग डेढ़ लाख की आबादी को पांच घंटे बिजली नहीं मिली। दोपहर पौने 12 बजे आपूर्ति बहाल हुई। इस दौरान चार टीमों ने 16 किलोमीटर लंबी हाई वोल्टेज लाइन की पेट्रोलिंग की तब जा कर फाल्ट की जानकारी हुई। इस दौरान अधीक्षण अभियंता समेत उच्च अधिकारी मौके पर डटे रहे।

    पानी के लिए परेशान रहे लोग

    सुबह के समय बिजली न आने से पानी की सप्लाई भी बाधित रही। काम काज के लिए जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बरसात के बीच थापर नगर में शुक्रवार की रात दो बजे लाइट चली गई। सुबह आठ बजे बिजली आई। थापर नगर आर्य समाज के प्रधान राजेश सेठी ने बताया कि दिन में 10 बजे लाइट फिर चली गई। दिन भर कट लगते रहे। शाम छह बजे के बाद सप्लाई पूरी तरह सुचारु हुई। गगोल में 11 केवी काशी फीडर में फाल्ट होने से 10 घंटे आपूर्ति बाधित रही।

    उद्योग पुरम में में दूसरे फीडर से आपूर्ति की गई। व्यापारी संजय अग्रवाल ने बताया कि तिलक रोड में भी शाम के समय डेढ़ घंटे बिजली गुल रही। नौचंदी विद्युत उपकेंद्र से संबद्ध इलाकों में चार घंटे बिजली नहीं आई। माधवपुरम में भी दो से तीन घंटे आपूर्ति बाधित रही। घंटाघर, शाहपीर गेट में शाम को लाइन में ट्रपिंग के चलते दो घंटे बिजली नहीं आई।

    खबरें और भी

    मोहकपुर उपकेंद्र में बियर और शराब का सेवन करते वीडियो वायरल

    सरकारी कार्यालयों में बियर और शराब के सेवन के अक्सर मामले सामने आ रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर मोहकमपुर विद्युत उपकेंद्र का स्थल बताते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कर्मचारी शिकायत को लेकर उपभोक्ता से बात कर रहा है। मेज पर खाना रखा है। नीचे बियर की केन भी रखी है। बातचीत की भाषा भी अभद्र है। कर्मी नशे में प्रतीत हो रहा है।

    ग्रामीण विद्युत वितरण खंड के अधीक्षण अभियंता संजीव वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच करा कर अगर मामला सत्य पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।