Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मीरजापुर में मनबढ़ ने दी धमकी, कहा - 'लड़की की शादी किसी और से हुई तो दूल्हे को बरात समेत अंजाम भुगतना पड़ेगा'

    By Anand Swaroop ChaturvediEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Sat, 16 May 2026 06:33 PM (IST)

    मीरजापुर में एक मनबढ़ युवक ने शादी से पहले लड़की के घर हंगामा किया और धमकी दी कि यदि उसकी शादी किसी और से हुई तो दूल्हे व उसके परिवार को अंजाम भुगतना ...और पढ़ें

    मीरजापुर में शादी से पहले युवक ने दी धमकी, दूल्हे और परिवार को जान से मारने की बात।

    मीरजापुर में शादी से पहले युवक ने दी धमकी, दूल्हे और परिवार को जान से मारने की बात।

    HighLights

    1. आरोप‍ित पर मुकदमा दर्ज

    2. घर पहुंचकर हंगामा किया

    3. लड़की के भाई को पीटा

    जागरण संवाददाता, मीरजापुर। जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की खुशियां उस समय डर और तनाव में बदल गईं, जब एक मनबढ़ युवक ने लड़की की शादी में विघ्न डालते हुए घर पहुंचकर हंगामा किया। आरोप है कि युवक ने लड़की की शादी कहीं और होने पर दूल्हे समेत परिवार को जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर लड़की के भाई की पिटाई कर उसे लहूलुहान कर दिया।

    दरअसल, पीड़ित परिवार की लड़की की शादी आगामी 17 मई को तय है। शादी की तैयारियां चल रही थीं, तभी विहसड़ा खुर्द गांव निवासी नागेंद्र कुमार पुत्र अजय कुमार घर पहुंच गया और लड़की से खुद शादी करने की जिद करने लगा। आरोप है कि उसने धमकी दी कि यदि लड़की की शादी किसी और से हुई तो दूल्हे को बरात समेत अंजाम भुगतना पड़ेगा।

    विरोध करने पर आरोपित ने लड़की के भाई के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो आरोपित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने घायल युवक को एम्बुलेंस से पीएचसी सर्रोईं पहुंचाकर उपचार कराया।

    पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित नागेंद्र कुमार के खिलाफ मारपीट, धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से लड़की के परिवार में दहशत का माहौल है। शादी की तैयारियों के बीच अनहोनी की आशंका से स्वजन परेशान हैं। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

    खबरें और भी