Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चुनार गंगा पुल पर मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था, जाली लगाने के लिए 90.86 लाख स्वीकृत

    Updated: Sat, 28 Mar 2026 03:19 PM (IST)

    चुनार के राम नरेश सिंह बड़े भाई सेतु पर गंगा में कूदने की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा घेरा लगाने की मांग पूरी हो गई है। विधायक अनुराग सिंह की पहल प ...और पढ़ें

    HighLights

    1. पुल पर सुरक्षा घेरा लगाने की मांग पूरी हुई।

    2. 90.86 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिली।

    3. आत्महत्या व आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

    जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर)। चुनार स्थित राम नरेश सिंह बड़े भाई सेतु (गंगा पुल) से गंगा में कूदने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लंबे समय से उठ रही मांग पूरी हो गई। पुल की रेलिंग पर सुरक्षा घेरा के लिए शासन ने मंजूरी दे दी है। विधायक अनुराग सिंह की पहल पर पुल पर लोहे की सुरक्षा घेरा (जाली) लगाने के लिए 90.86 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है।

    राज्यपाल की स्वीकृति के बाद यह कार्य लोकनिर्माण विभाग के सेतु विंग के माध्यम से कराया जाएगा। इसके लिए प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग की ओर से पत्र जारी कर दिया गया है।

    वर्ष 2018 में पुल पर आवागमन शुरू होने के बाद से पुल की रेलिंग पर चढ़कर गंगा में कूदकर आत्महत्या करने की कई घटनाएं सामने आईं। इससे क्षेत्र के लोग चिंतित हो गए थे।

    स्थानीय नागरिकों व सामाजिक संस्थाओं ने पुल पर सुरक्षा घेरा लगाए जाने की मांग कई बार उठाई थी। लोगों का कहना था कि पुल की ऊंचाई अधिक व रेलिंग कम होने के कारण यह संवेदनशील स्थल बनता जा रहा है और बिना सुरक्षा प्रबंध के ऐसी घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

    वहीं कुछ मामलों में आसपास के जनपदों में हत्या जैसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के बाद शव को गंगा में फेंके जाने की घटनाएं भी सामने आईं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की आवश्यकता और महसूस की गई।

    विधायक अनुराग सिंह ने बताया कि चुनार का यह पुल सेल्फी प्वाइंट की बजाय सुसाइड प्वाइंट के रूप में अधिक चर्चित होता जा रहा था। यह चिंता का विषय बन गया था। इसके लिए पिछले दो वर्षों से लगातार प्रयास कर रहे थे। अब वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद विभागीय प्रक्रिया पूरी होते ही सुरक्षा घेरा लगाने का कार्य शुरू कराया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के वार्डन सीख रहे स्वास्थ्य, स्वच्छता व सुरक्षा के साथ वित्तीय प्रबंधन

    खबरें और भी