विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में SIR में गलतियों को दूर करने में मतदाताओं की मदद करेंगे BLO, पोर्टल पर डॉक्यूमेंट अपलोड करने के निर्देश

Published: Tue, 03 Feb 2026 08:04 PM (IST)

मीरजापुर में एसडीएम राजेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में चुनाव आयोग के निर्देशों पर बैठक हुई। बीएलओ और सुपरवाइजरों को ...और पढ़ें

एसआईआर में विसंगतियों के निस्तारण के संबंध में बीएलओ को दिए निर्देश।

एसआईआर में विसंगतियों के निस्तारण के संबंध में बीएलओ को दिए निर्देश।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर)। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने को लेकर मंगलवार को तहसील सभागार में एसडीएम राजेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों, बीएलओ और सुपरवाइजरों को निर्देश दिए गए कि मतदाताओं से आवश्यक अभिलेख प्राप्त कर उन्हें तत्काल पोर्टल पर अपलोड किया जाए, ताकि किसी भी मतदाता को बार-बार तहसील या बूथ का चक्कर न लगाना पड़े।

एसआईआर के तहत नाम की वर्तनी या अन्य विवरण संबंधी तार्किक विसंगतियों के मामलों में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।

एसडीएम ने बताया कि 398 चुनार विधानसभा क्षेत्र में लगभग 59 हजार मतदाताओं से संबंधित विसंगतियों का निस्तारण किया जाना है। सॉफ्टवेयर में दर्ज त्रुटियों के समाधान के लिए मतदाताओं को तीन प्रमाण प्रस्तुत करने होंगे, जिनमें वर्ष 2003 की मतदाता सूची का संबंधित अंश, पारिवारिक संबंध का साक्ष्य और बीएलओ का प्रमाण-पत्र शामिल है।

उन्होंने कहा कि बीएलओ ऐप के माध्यम से वर्ष 2003 की मतदाता सूची का अंश या वैध पहचान पत्र के साथ प्रमाण-पत्र अनिवार्य रूप से अपलोड कराया जाए और प्रत्येक बूथ का अद्यतन डाटा समय से प्रस्तुत किया जाए। बैठक में तहसीलदार इवेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार संजय कुमार, अश्वनी कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- SIR in UP: एसआईआर में गलतियों के लिए मतदाताओं को मिल रहा नोटिस, ब्लॉक पर उमड़ रही भीड़