Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बाद अब विंध्यधाम के दानपात्रों की जांच होगी : ब्रजेश पाठक

    By Anand Swaroop ChaturvediEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Fri, 26 Jun 2026 11:47 AM (GMT+05:30)

    उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मीरजापुर का दौरा किया, जहां उन्होंने मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने पुरजागिर स्थित डा. टमटम ...और पढ़ें

    मीरजापुर में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन।

    मीरजापुर में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन।

    HighLights

    1. उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मीरजापुर के पुरजागिर पहुंचे।

    2. मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन-पूजन किया।

    3. प्रबुद्धजनों से संवाद कर वाराणसी के लिए रवाना हुए।

    जागरण संवाददाता, मीरजापुर। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार को सुबह 10.50 बजे मीरजापुर के कोन ब्लाक के पुरजागिर में बने हेलीपैड पर पहुंचे। यहां से कार से चलकर 11.20 बजे मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वहां से पुरजागिर स्थित डा. विजय शंकर दुबे उर्फ टमटम के डा. टमटम स्पेशियलिटी हास्पिटल चेकसारी मुजेहरा पहुंचे। यहां प्रबुजनों से संवाद के बाद दोपहर 12.30 बजे वाराणसी के लिए रवाना हो गए।

    वहीं श्रीरामजन्मभूमि अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद अब मां विंध्यवासिनी धाम के दानपात्रों में कथित गड़बड़ी का मामला भी तूल पकड़ने लगा है। शुक्रवार को विंध्यधाम पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस मामले पर कहा कि शिकायत उनकी जानकारी में आई है। इसकी जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई होगी।

    उप मुख्यमंत्री ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और सभी संकटों के निवारण की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट विंध्य कारिडोर बनने के बाद धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे पूरे विंध्य क्षेत्र के विकास को नई गति मिली है और सरकार इसके चतुर्दिक विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    उन्होंने कहा कि विंध्याचल में स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार उच्चीकरण किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मां विंध्यवासिनी धाम में हर समय एक एंबुलेंस उपलब्ध रहेगी। क्षेत्र की स्वास्थ्य संबंधी जो भी जरूरतें होंगी, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

    खबरें और भी

    कारिडोर परिसर में प्याऊ का किया उद्घाटन
    दर्शन-पूजन के बाद उप मुख्यमंत्री ने कारिडोर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए गए प्याऊ का उद्घाटन किया। इसके बाद वह त्रिकोण पथ स्थित अष्टभुजा डाकबंगले के पास पहुंचे, जहां उन्होंने मां पीतांबरा देवी का दर्शन-पूजन किया तथा हवन में शामिल होकर प्रदेश और प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की।