Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मीरजापुर में नीट पास कर डॉक्टर बनने का था सपना, मेड़ बांधते समय आकाशीय ब‍िजली की चपेट में आने से मौत

    By Prashant yadavEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Tue, 04 Aug 2026 04:44 PM (IST)

    मीरजापुर के अहरौरा क्षेत्र के मानिकपुर में वज्रपात से बीएससी तृतीय वर्ष के मेधावी छात्र रोहित चौहान की मौत हो गई। वह खेत में मेड़ बांधते समय आकाशीय बि ...और पढ़ें

    मीरजापुर में वज्रपात से मेधावी छात्र की मौत, नीट पास कर डॉक्टर बनने का था सपना।

    मीरजापुर में वज्रपात से मेधावी छात्र की मौत, नीट पास कर डॉक्टर बनने का था सपना।

    HighLights

    1. मानिकपुर में वज्रपात से बीएससी छात्र की मृत्यु।

    2. खेत में मेड़ बांधते समय बिजली की चपेट में आया।

    3. नीट पास कर डॉक्टर बनने का था उसका सपना।

    जागरण संवाददाता, मीरजापुर। अहरौरा क्षेत्र के मानिकपुर में मंगलवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक होनहार बीएससी तृतीय सत्र के छात्र की मृत्यु हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    मानिकपुर का रोहित चौहान घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में मेड़ बांध रहा था। इसी दौरान बारिश के बीच वज्रपात होने से वह उसकी चपेट में आ गया। खेत में मौजूद अन्य लोगों ने आनन-फानन में उसे उपचार के लिए मेंहदीपुर चौराहे स्थित श्रेयांश हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

    रोहित घाटमपुर स्थित विष्णुदीप महाविद्यालय में बीएससी तृतीय सत्र का छात्र था। स्वजनों के अनुसार वह पढ़ाई में बेहद मेधावी था और नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करने का सपना देख रहा था। उसकी असामयिक मौत से परिवार की उम्मीदें भी टूट गईं। मृतक दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था।